भारतीय हॉकी टीम विश्व कप से बाहर हो गई है. रविवार, 22 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडियन टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला. जहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की. निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर रहा.
बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर हॉकी वर्ल्ड से बाहर हुआ भारत
पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला मुकाबले का नतीजा
.webp?width=360)

भारत के लिए मैच में ललित उपध्याय, सुखजीत सिंह और वरुण कुमार ने गोल दागा. वहीं न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन, केन रसेल और सीन फिंडले ने गोल दागा. निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया, जहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की.
#मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो इंडियन टीम ने इस क्रॉसओवर मुकाबले में बेहद आक्रामक शुरुआत की. इंडियन टीम को 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के तौर पर मिला. हालांकि इसका फायदा टीम नहीं उठा पाई. फर्स्ट क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने और आक्रामक खेल दिखाया और मैच के 17वें मिनट में पहला गोल कर दिया. इंडियन टीम के लिए शमशेर के पास पर ललित उपध्याय ने यह गोल दागा.
मैच के 24वें मिनट में इंडियन टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला. जिस पर सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी. यह सुखजीत के करियर का पहला गोल भी था. लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने गोल दाग टीम को मैच का स्कोर 2-1 कर दिया. हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा. मैच के 40 मिनट में भारत को एक और पेनल्टी मिला. जिसे वरुण कुमार ने गोल में तब्दील कर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी.
लेकिन मैच के 43वें मिनट में केन रसेल ने गोल कर स्कोर लाइन को 3-2 कर दिया. वहीं 49वें मिनट में न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर सीन फिंडले ने शानदार गोल करके मैच को 3-3 से बराबर कर दिया. इसके बाद भारत को मैच के 53वें और 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इंडियन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी. मैच के निर्धारित समय में स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा.
फिर मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा. जहां भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला शूटआउट लिया और गोल कर दिया. इस तरह से भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई. न्यूजीलैंड ने गोल किया. राजकुमार पाल ने दूसरे पेनल्टी को गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई. लेकिन न्यूजीलैंड ने भी गोल कर मैच को 2-2 से बराबर कर दिया. भारत के लिए अभिषेक ने तीसरा शॉट लिया, लेकिन वो चूक गए. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने इसे भी गोल में तब्दील कर मैच में 3-2 से बढ़त बना ली. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में चौथा शॉट शमशेर सिंह ने लिया और वह गोल नहीं कर पाए.
जबकि न्यूजीलैंड भी चौथे शॉट को गोल में नहीं बदल पाया. भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में पांचवां शॉट सुखजीत सिंह ने लिया और उन्होंने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया. इसके बाद पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव कर भारत को वर्ल्ड कप में बनाए रखा. इसके बाद मैच सडेन डेथ में पहुंचा. जहां शमशेर सिंह गोल करने से चूक गए और भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा. क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा.
#Spain ने Malaysia को हरायाइससे पहले एक और क्रॉसओवर मैच में मलेशिया और स्पेन के बीच खेला गया. जहां स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की. निर्धारित समय तक 2-2 से स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया. यहां दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा. लेकिन स्पेन ने यहां पहले मौके को गोल में तब्दील किया, जबकि मलेशिया इस मौके को चूक गई. 24 जनवरी को क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा
वीडियो: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में India vs England में मनप्रीत सिंह ने क्या शानदार काम किया?






















