IPL 2026 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. राणा T20 वर्ल्ड कप से पहले एक वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से ही वो मैदान से बाहर हैं. उनके ठीक होने में फिलहाल समय है और इसी कारण इस बार आईपीएल में वह केकेआर के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है
IPL 2026: 4 करोड़ में रिटेन किए गए हर्षित राणा KKR के लिए नहीं खेल पाएंगे, पूरे सीजन से बाहर
हर्षित की चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका है. हर्षित टीम के अहम गेंदबाजों में शामिल है. राणा ने KKR के 2024 के टाइटल जिताने में अहम रोल निभाया था. इस सीजन में राणा ने उन्होंने 19 विकेट लिए थे.
.webp?width=360)

हर्षित राणा की चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका है. वह टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं. राणा ने KKR को 2024 का टाइटल जिताने में अहम रोल निभाया था. इस सीजन में राणा ने 19 विकेट लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद ही टीम इंडिया में उनके डेब्यू का रास्ता खुला था. फिर धीरे-धीरे उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.
IPL के साल 2025 सीजन से पहले फ्रेंचाइज ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. तब उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे. IPL से आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद इस तेज गेंदबाज़ से डेथ ओवर्स संभालने की उम्मीद थी. इतना ही नहीं मथीशा पथिराना का खेलना भी अब संदिग्ध है. वह भी चोट की वजह से T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. KKR मैनेजमेंट ने अभी तक पथिराना की फिटनेस के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. फिलहाल वह रिकवरी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश का 'शाना' रनआउट, गुस्साए पाकिस्तानी बैटर ने ग्लव्स-हेलमेट मैदान पर फेंक दिए
मुजरबानी भी लीग से हटेKKR ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की थी. मुजबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो IPL के आसपास ही चलेगी. मुजरबानी को शामिल करने से पहले केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. BCCI द्वारा जारी हुए 20 मैचों के शेड्यूल अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा.
वीडियो: IPL से पहले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्या कदम उठाया?














.webp?width=275)

.webp?width=120)



