The Lallantop

गौतम गंभीर ने संन्यास लिया और अपने इस वीडियो से इमोशनल कर दिया

उन ढेरों शानदार इनिंग्स के लिए शुक्रिया, गंभीर!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गौतम गंभीर. एक समय जब लगा था कि सचिन-सौरव और सचिन-सहवाग के बाद अब क्या, तो विकल्प के रूप में आ गया. सहवाग के साथ ओपनिंग संभाली और सचिन को वन-डाउन या चौथे नंबर पे खेलने का खुलापन मिला. गौतम गंभीर का 15 साल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अपने पूर्ण विराम को पा चुका है. गौतम ने फ़ेसबुक पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया और दुनिया को अपना फ़ैसला सुनाया. गंभीर ने साल 2003 में पहली बार टीम इंडिया की सीनियर टीशर्ट पहनी थी. बांग्लादेश के ख़िलाफ़ वन-डे मैच से अपने करियर की शुरुआत की. डेढ़ साल के भीतर ही उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल गई. टी-20 क्रिकेट भी उन्हें काफ़ी रास आया और उन्होंने उसका भी भरपूर आनंद उठाया. गंभीर ने करियर में 4154 टेस्ट रन, 5238 वन-डे और 932 टी-20 रन बनाए. हर कोई जानता था कि वर्ल्ड-कप 2019 में टीम का हिस्सा बनने की वो भरपूर कोशिश कर रहे थे लेकिन एक हलके डोमेस्टिक सीज़न के बाद उनकी ये उम्मीद भी जाती दिखाई ही दे रही थी. गौतम गंभीर को यकीनन जिन दो शानदार इनिंग्स के लिए याद रखा जायेगा वो दुनिया के सबसे बड़े स्टेज पर सबसे बड़े मैच में खेली गई थीं. पहली वर्ल्ड ती-20 फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेली गई जिसकी बदौलत साल 2007 में इंडिया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. ठीक 4 साल बाद उन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया की नैय्या धोनी के साथ मिलकर पार लगाई और वर्ल्ड कप जिताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement