The Lallantop

सदियों बाद बदलने वाला है ICC से भी पुरानी संस्था का इतिहास

बदल जाएगा 233 साल का इतिहास.

Advertisement
post-main-image
Clare Connor के MCC President बनते ही बदल जाएगा 233 सालों का इतिहास (ट्विटर से साभार)
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC). विश्व क्रिकेट की सबसे शुरुआती और सबसे दमदार संस्थाओं में से एक. साल 1787 में स्थापित हुआ यह क्लब साल 1814 से क्रिकेट के मक्का, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में स्थित है. इसी क्लब ने साल 1788 में सबसे पहले क्रिकेट के नियम बनाए थे. शुरुआत में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स की क्रिकेट को चलाने वाली MCC का भौकाल पूरी दुनिया में है. कोरोना काल में क्लब एक बार फिर से चर्चा में है. इसके 233 साल के इतिहास में पहली बार MCC को कोई फीमेल प्रेसिडेंट मिलने जा रही है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान क्लेयर कॉनर को MCC का अगला प्रेसिडेंट चुना गया है. यह फैसला बुधवार, 24 जून को हुई एनुअल जनरल मीटिंग में लिया गया. 43 साल की पूर्व ऑलराउंडर कॉनर अगले साल 1 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालेंगी.

# संगकारा की रिप्लेसमेंट

MCC के मौजूदा अध्यक्ष, पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा का कार्यकाल अगले साल 30 सितंबर को खत्म होगा. MCC के पहले नॉन ब्रिटिश प्रेसिडेंट संगकारा का कार्यकाल इसी साल खत्म होता, लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) में विमिंस क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर कॉनर ने इस बारे में कहा, 'मैं MCC की अगली प्रेसिडेंट चुने जाने पर बहुत गौरवान्वित हूं. क्रिकेट ने मेरे जीवन को पहले ही बहुत समृद्ध किया है और अब इसने मुझे यह बेहतरीन विशेषाधिकार सौंपा है. हमें अक्सर मुड़कर देखना पड़ता है कि हम कितने आगे आ चुके हैं. मैंने लॉर्ड्स में पहली बार एक नौ साल की क्रिकेट-प्रेमी लड़की के रूप में कदम रखा था, वो भी उस दौर में जब लॉन्ग रूम में महिलाओं की मौजूदगी सहज नहीं मानी जाती थी. वक्त बदल गया है. अब मुझे ये ऐतिहासिक जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली क्लब, MCC की मदद में हिस्सा लेने और इसे और आगे ले जाने की जिम्मेदारी.' क्लेयर ने साल 1995 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था. सिर्फ 19 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली क्लेयर 2000 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान बनी थीं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 16 टेस्ट और 93 वनडे मैच खेले हैं.
इस भारतीय क्रिकेटर ने पार्क में सोकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement