The Lallantop

FIFA विश्व कप में बड़ा उलटफेर, लुकाकु की गलतियों ने कराया वर्ल्ड नंबर-2 टीम बेल्जियम का सत्यानास

पूरे टूर्नामेंट में महज 1 गोल कर पाई बेल्जियम.

Advertisement
post-main-image
क्रोएशिया ने किया अगले राउंड के लिए क्वालीफाई (AP)

FIFA विश्व कप (FIFA World cup) में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. ग्रुप F के आखिरी मुकाबलों में भी ऐसा ही हुआ. जहां प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहने के कारण बेल्जियम (Begium) की टीम का अभियान ग्रुप स्टेज में ही थम गया, वहीं साल 2018 की फाइनलिस्ट क्रोएशिया और मोरक्को की टीम इस ग्रुप से राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई कर गई.

गुरुवार, 1 नवंबर को ग्रुप F में 2 अहम मुकाबले खेले गए. बेल्जियम की टक्कर क्रोएशिया और कनाडा की टक्कर मोरक्को से हुई. बेल्जियम को अगले राउंड में पहुंचने के लिए जीत की दरकार थी. लेकिन रोमेलु लुकाकु द्वारा मिस किए आसान मौके के कारण मैच 0-0 से ड्रॉ रहा और बेल्जियम को विश्व कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. वहीं मोरक्को ने कनाडा के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज कर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया. 

मोरक्को के कुल 7 प्वाइंट रहे. जिस कारण वो इस ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रही. वहीं क्रोएशिया ने 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया. बेल्जियम केवल 4 प्वाइंट ही हासिल कर पाई. राउंड ऑफ 16 में मोरक्को का सामना स्पेन और क्रोएशिया का सामना जापान से होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#Belgium नहीं कर पाई कोई गोल

मैच की बात करें तो आमने-सामने थी साल 2018 वर्ल्ड कप की रनर अप क्रोएशिया और तीसरे नंबर पर रहने वाली बेल्जियम की टीम. मुकाबले में क्रोएशिया को ड्रॉ और बेल्जियम को हर हाल में जीत की जरुरत थी. लेकिन क्रोएशिया ने मैच में बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. टीम के पास मैच के पहले कुछ सेकेंड में ही गोल करने का शानदार मौका आया. लेकिन इवान पेरेसिच का शॉट गोल पोस्ट की बगल से निकल गया. वहीं मैच के 15वें मिनट में देजन लोवरेन पर हुए फाउल के कारण क्रोएशिया को पेनल्टी मिल गई. लेकिन VAR चेक के दौरान क्रोएशिया का खिलाड़ी ऑफसाइड पाया गया और रेफरी ने डिसीजन को बदल दिया.

Advertisement

#Lukaku ने मिस किए कई मौके

वहीं मैच के 49वें मिनट में मैटिओ कोवैचिच के पास गोल करने का शानदार मौका आया, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ ने शानदार बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा. मैच के 60वें मिनट में बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु ने गोल करने के एक बेहद आसान मौके को गंवा दिया. वहीं इसके 2 मिनट बाद ही लुकाकु एक और आसान मौके को गोल में नहीं बदल पाए. उनका हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया. मैच के 90वें मिनट में लुकाकु के पास एक बार फिर गोल करने का काफी आसान मौका आया, लेकिन हेवी टच के कारण गेंद उनसे टकराकर गोलकीपर के पास चली गई. 

इसके साथ ही साल 1998 के बाद बेल्जियम पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गया. इस बार टीम का पूरा प्रदर्शन ही निराशाजनक रहा. पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेल्जियम महज 1 गोल कर पाया. ये साल 1930 में हुए पहले विश्व कप के बाद बेल्जियम का सबसे खराब परफॉर्मेंस है. उस विश्व कप में बेल्जियम कोई भी गोल नहीं कर पाया था. वहीं साल 1982 के बाद पहली बार बेल्जियम की टीम लगातार 2 मुकाबलों में कोई गोल नहीं कर पाई और इन्ही वजहों से टीम को विश्व कप से बाहर होना पड़ा.

संजू सैमसन-ऋषभ पंत में कौन बेहतर, ये दिख सिर चकरा जाएगा!

Advertisement

Advertisement