UEFA Euro 2024 खत्म हो चुका है. यूरोप को नया चैंपियन मिल गया है. बर्लिन में हुए फ़ाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया. स्पेन के लिए निको विलियम्स ने मैच के 47वें, जबकि मिकेल ओयारज़बाल ने 86वें मिनट में गोल किया. इंग्लैंड के लिए सब्सिट्यूट कोल पामर ने 73वें मिनट में इकलौता गोल दागा.
EURO 2024 जीतने वाली स्पेन को जितने पैसे मिले, उतने में कितने T20 World Cup आ जाएंगे?
Spain Euro 2024 Champion बन गया है. इन्होंने Euro 2024 Final में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी. इस जीत के साथ ही स्पेन की टीम ने बहुत सारे पैसे भी अपने नाम कर लिए हैं. इन्होंने ढाई अरब से ज्यादा की प्राइज़ मनी जीती है.


फुटबॉल लवर्स को तो पूरे टूर्नामेंट में मौज आई. महीने भर तमाम तरह के मैच देखे. बहुत से प्लेयर्स को सेलिब्रेट किया गया. लेकिन अब, जबकि टूर्नामेंट खत्म हुआ. तो थोड़ी अर्थ यानी मुद्रा की बात कर लेते हैं. टूर्नामेंट की चैंपियन टीम कितना पइसा ले गई?
UEFA ने 2 दिसंबर 2023 को बाक़ायदा प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया था कि Euro 2024 में खेलने वाली टीम्स को कितना पैसा मिलेगा. और कैसे-कैसे मिलेगा. तो चलिए, अब हम आपको बताते हैं कि इस रिलीज़ में क्या था. और यूरोप के चैंपियंस ट्रॉफ़ी की रेप्लिका के साथ कितना पैसा ले गए.
14 जून से 14 जुलाई तक चले इस फ़ाइनल को स्पेन ने अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज़ मनी 331 मिलियन यूरो, यानी 30,09,81,13,703 (तीस अरब से ज्यादा) रुपये थी. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को भाग लेने की एवज़ में 9.25 मिलियन यूरो, यानी 84,11,64,507 (चौरासी करोड़) से ज्यादा रुपये मिले थे. यानी आप इस इवेंट में पहुंचते ही इतने रुपयों के हक़दार हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 16 साल के लड़के का पराक्रम, इतिहास और धराशाई महारथी... स्पेन-फ्रांस मैच की पूरी कहानी
इसके बाद, हर मैच को जीतने वाली टीम को एक मिलियन यूरो यानी 9,09,26,263 (नौ करोड़) से ज्यादा रुपये मिले थे. जबकि हर ड्रॉ मैच के पांच लाख यूरो, बोले तो 4,54,63,131 (साढ़े चार करोड़) से ज्यादा रुपये मिले. राउंड ऑफ़ 16 में पहुंची टीम्स को यहां आने के 1.5 मिलियन यूरो मिले. रुपयों में बदलें तो ये रकम 13,63,96,912 (साढ़े तेरह करोड़ से ज्यादा होती है). जबकि क्वॉर्टर-फ़ाइनल तक आई टीम्स को 2.5 मिलियन यूरो, यानी 22,73,28,186 (साढ़े बाइस करोड़) से ज्यादा रुपये मिले.
सेमी-फ़ाइनल तक आने वाली हर टीम को चार-चार मिलियन यानी 36,37,06,724 (छत्तीस करोड़) से ज्यादा रुपये मिले. फ़ाइनल में हारने वाली टीम पांच मिलियन यूरो यानी 45,46,33,405 (लगभग साढ़े पैंतालीस करोड़) रुपये ले गई. जबकि जीतने वाली टीम को आठ मिलियन यूरो यानी भारतीय रुपयों में 72,73,46,633 (साढ़े बहत्तर करोड़) से ज्यादा मिले. अरे हां, एक बात और नॉकआउट स्टेज़्स में मैच जीतने पर कोई एक्स्ट्रा मनी नहीं मिली.
स्पेन चैंपियन बनाने के बाद 28.25 मिलियन यूरो यानी 2,56,84,42,800 (ढाई अरब से ज्यादा) रुपये ले गया. जबकि इंग्लैंड वालों को 24.25 मिलियन यूरो, बोले तो 2,20,47,59,356 (दो अरब बीस करोड़ से ज्यादा) रुपये मिलेंगे. ये भी जान लीजिए कि अगर इंग्लैंड जीतता, तो भी स्पेन से नौ करोड़ रुपये कम पाता.
ये भी पढ़ें: मेसी कोपा अमेरिका का फाइनल मैच खेलने जा रहे थे, मगर उससे पहले ही भयंकर बवाल हो गया!
क्योंकि, स्पेन ने अपने ग्रुप के तीनों मैच जीते थे. जबकि इंग्लैंड वाले बस एक मैच जीत पाए थे. इनके दो मैच ड्रॉ रहे थे. यानी ग्रुप स्टेज़ से स्पेन ने तीन मिलियन यूरो बनाए, जबकि इंग्लैंड वाले दो मिलियन ही बना पाए. ये भी जानने लायक है कि इस बार की प्राइज़ मनी भी EURO2020 जितनी ही थी. इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
कॉन्टेक्स्ट के लिए अगर आप यूरो की प्राइज़ मनी की तुलना हाल ही में हुए T20 World Cup 2024 से करना चाहते हैं. तो चलिए, आपकी मदद कर देते हैं. ICC ने इस बार का कुल प्राइज़ पूल 93 करोड़ रुपये का रखा था. यानी Euro2024 में खेलने आई हर टीम को मिली रकम से थोड़ी सी ज्यादा.
वीडियो: फीफा विश्व कप जीत के बाद क़तर वालों ने मेसी को पहनाया था ये 'लिबास', पता है कितनी बोली लगी है?



















