The Lallantop

क्या ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप को सीरियसली नहीं लिया?

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में ओमान को 9 विकेट से हराया. हालांकि, वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर मैनेजमेंट और प्लेयर्स पर काफी सवाल उठ रहे हैं. इस पर कोच McDonald का जवाब सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में ओमान पर 9 विकेट से जीत दर्ज की. (फोटो-AFP)

T20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. उन्होंने ओमान के ख‍िलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच 9 विकेट से जीतकर अपना अभि‍यान खत्म किया.  इस दौरान कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 64 रन बनाए. वहीं, एडम जांपा ने 4 विकेट झटके. हालांकि, एक सवाल जिसका उन्हें अब अपने देश लौटने पर सामना करना है. वो है क्या इस टीम और मैनेजमेंट ने इस वर्ल्ड कप को सीर‍ियसली नहीं लिया?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (Andrew McDonald) ने इस सवाल को खारिज कर दिया है. उनके मुताबिक, टीम मैनेजमेंट पर ये सवाल उठाना गलत है. भले ही टीम श्रीलंका और जिंबाब्वे के ख‍िलाफ हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

पोंटिंग ने भी उठाए सवाल

ये सिर्फ दूसरी बार है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई. इससे पहले, 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ही टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. हालांकि, मैनेजमेंट पर सवाल उठाने वालों में पोंटिंग भी शामिल हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने भी टीम सेलेक्शन की स्ट्रैटजी पर सवाल उठाया है. 
उनके मुताबिक, मैनेजमेंट ने BBL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ख‍िलाड़ि‍यों को यहां मौका नहीं दिया. पोटिंग ने तो ये तक कह दिया कि इस टीम में पुरानी चैंपियन टीम वाली ऑरा ही नहीं है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें : वॉल्श और रजा ने कैसे जिंबाब्वे को बनाया जायंट किलर?

कोच ने क्या कहा?

इस पर कोच मैक्डोनाल्ड ने कहा है कि T20 वर्ल्ड कप उनकी प्रायोरिटी थी. लेकिन, लगातार चल रहे क्रिकेट के कारण हुई इंजरी ने टीम को बहुत नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा,

हमने पूरी तैयारी के साथ वर्ल्ड कप में एंट्री ली थी. ये हमारी प्रायोरिटी थी. मैंने सुना कि इस वर्ल्ड कप को हम सीरियसली नहीं लेते. ऐसा नहीं है.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम 2021 में T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. लेकिन, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में बहुत खास नहीं रहा है. इसे लेकर उन्होंने कहा, 
ये कहना कि हम दूसरे फॉर्मेट और दूसरे टूर्नामेंट को T20 वर्ल्ड कप पर तरजीह देते हैं. ये बिल्कुल गलत है. 

कोच ने कहा कि पब्लिक परसेप्शन के पीछे 2021 के बाद टीम का प्रदर्शन है. इसका प्रायोरिटी से कोई लेनादेना नहीं है. साथ ही इस बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के पीछे उन्होंने इंजरी को वजह बताई है. उन्होंने कहा,

टेस्ट सीरीज से ही हमारी टीम इंजरी से जूझ रही है. ये हर किसी को सामना करना पड़ता है.  

उनके मुताबिक, अगर इंजर्ड प्लेयर्स टीम का हिस्सा होते तो टीम निश्चित अगले दौर में जगह बना लेती. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इस टीम में भी ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने की पूरी क्षमता थी.

क्रिकेट ऑस्ट्र‍ेेेेलिया लेगा एक्शन?

ओमान पर जीत के बाद टीम कोलंबो से ही वापस ऑस्ट्रेलिया चली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले, ग्रुप स्टेज में आयरलैंड को भी हराया था. हालांकि, उन्हें जिंबाब्वे और श्रीलंका के ख‍िलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा थ. इस वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन ने मैनेजमेंट से लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  अब देखने लायक होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पर क्या एक्शन लेता है. 

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement