The Lallantop

शादाब खान के तंज से बहुत नाराज हैं ससुर सकलैन मुश्ताक, बोले- 'वर्ल्डकप न जिता पाने वालों में... '

नामीबिया पर जीत के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने पूर्व क्रिकेटर्स को आलोचना का जवाब दिया. उनके जवाब से ससुर सकलैन मुस्ताक (Saqlain Mushtaq) नाराज हो गए.

Advertisement
post-main-image
शाबाद खान की बातें सुसर सकलैन को चुभ गईं. (फोटो- PTI)

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. हार के बाद से पाकिस्तान की टीम में सब कुछ ठीक नहीं है. कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम मैनेजमेंट सहित प्लेयर्स पर निशाना साधा. वहीं, नामीबिया (Namibia) के खिलाफ मैच जीतने के बाद शादाब खान (Shadab Khan) ने पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yusuf) को जवाब दिया. उनके इस जवाब से ससुर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) नाराज हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की कई टीमों में पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं लिए जाएंगे, वजह भारत से जुड़ी है

शादाब ने अफरीदी-यूसुफ पर साधा निशाना

पोस्ट मैच के बाद शादाब खान ने बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर तंज कजा. इस दौरान उन्होंने आलोचना का जवाब देते हुए कहा,

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय होती है. वे दिग्गज थे, लेकिन वो वह नहीं हासिल कर पाए जो हमने हासिल किया. हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है.

शादाब इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2021 की बात कर रहे थे. दुबई में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. शादाब उस मैच का हिस्सा थे. वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली जीत थी. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देश 8 बार आमने-सामने हो चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं. वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 8 बार धोया है.

क्या बोले थे अफरीदी और यूसुफ?

15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में जब पाकिस्तान की टीम भारत से हारी, तो शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ ने खिलाड़ियों की आलोचना की. शाहिद अफरीदी ने मैनेजमेंट से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को बाहर करने की मांग की. वहीं, मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि बाबर, शाहीन और शादाब का वक्त बीत चुका है. टीम मैनेजमेंट को बेंच स्ट्रेंथ अपनाते हुए नए प्लेयर्स को प्लेइंग-11 में मौका देना चाहिए.

Advertisement
सकलैन मुश्ताक हुए नाराज

शादाब खान ने जिस अंदाज में और जिस भाषा में पूर्व क्रिकेटर्स को जवाब दिया उनके ससुर सकलैन मुश्ताक काफी नाराज हुए. उन्होंने टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

शादाब ने अनचाही बातें कहीं. उनमें से ज्यादातर प्लेयर्स हमारे साथ खेले हैं. मैं भी उन खिलाड़ियों में शामिल हूं जिन्होंने वर्ल्ड कप नहीं जीता. लेकिन हमने पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे में बड़े मैच जीते हैं.

पीसीबी ने संयम बरतने को कहा

वहीं, पीसीबी ने शादाब खान को हिदायत दी है कि वह बातचीत के दौरान संयम बरतें. टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शादाब खान को संयम बरतने और पूर्व क्रिकटर्स के लिए कठोर शब्द नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी है. टीम मैनेजर नावीद चीमा ने पीसीबी के जरिए शादाब को संदेश दिया है कि वह शब्दों की मर्यादा रखें और दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाएं.

सुपर 8 में पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहतर रहा है. कुछ मैचों में उसने पिछड़ने के बावजूद जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को सिर्फ भारत के खिलाफ हार मिली. पाकिस्तान की टीम चार में से तीन मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंची है. सुपर 8 में उसका पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement