महेंद्र सिंह धोनी. टीम इंडिया के ODI कैप्टन. उनके ऑटोग्राफ के लिए कौन नहीं मरता. सेल्फी के लिए तो मार हो जाती है. चाहने वाले इतने हैं कि खुद के शहर में भेस बदलकर घूमना पड़ता है. बुधवार को माही रांची में एयरपोर्ट के लिए निकले. मुंबई के लिए निकले. खुद की चमचमाती कार 'हमर' में. उन्हें मुंबई की फ्लाइट लेनी थी. लेकिन उसी वक्त कुछ लड़कियां उनके इंतजार में सड़क पर घात लगाकर बैठी थी. जैसे ही माही निकले, इन लड़कियों ने अपनी स्कूटी माही की हमर के पीछे लगा दी. ये सारी रांची वुमन्स कॉलेज की लड़कियां थी. इन्ही में से एक थी, आराध्या. आराध्या को स्कूटी को उड़ाए जा रही थी. घर से लेकर एयरपोर्ट तक उसने माही का पीछा किया. बीच-बीच में वो माही का नाम भी चिल्लाए जा रही थी. धोनी जब एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्हें इसका पता चला. उन्होंने तुरंत आराध्या के साथ सेल्फी खिंचवाई. आराध्या ने बताया कि वो जाने कब से धोनी से मिलना चाहती थी. हर बार कोशिश करती थी पर चूक जाती थी. पर, इस बार नहीं.
ये भी पढ़िए.. न्यूज़ीलैंड की टीम सस्ती में, धोनी भाई मस्ती में! बिना देखे धोनी से तेज स्टम्पिंग करता है आंध्र का ये विकेटकीपर! 5 मौके: जब लगा कि धोनी इंसान नहीं है माहिया फिर ऊपर आएगा और बहुत मारेगा
...जब धोनी की 'हमर' के पीछे लड़की ने दौड़ाई स्कूटी
इस लड़की ने धोनी का एयरपोर्ट तक पीछा किया. जानते हैं क्यों?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)





