महेन्द्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स. एक शानदार कॉम्बो. 2008 से ही धोनी इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 14 बॉर IPL खेल इस टीम ने 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है. ऐसी कंसिस्टेंसी और किसी भी टीम की नहीं रही है. क्वालिफाई ही नहीं, धोनी की टीम ने चार बार इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा भी किया है. 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद चेन्नई ने टूर्नामेंट के फाइनल स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली.
धोनी ने IPL 2022 में किया था 'वादा', चेन्नई के प्लेऑफ में जाते ही फै़न्स ने कर दिया वायरल!
धोनी ने जो वादा किया, उनकी टीम ने निभाया.
.webp?width=360)

इसके बाद ही फै़न्स ने ट्विटर पर धोनी का एक कॉमेंट वायरल कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कॉमेंट धोनी ने 2022 सीज़न के बाद दिया था. 2022 में चेन्नई का सफर अच्छा नहीं रहा था. चेन्नई 14 में से सिर्फ चार मैच जीत सकी थी. वहीं इस टीम को बाकी के 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई टेबल पर नौंवे स्थान पर थी. वहीं 2023 में क्वालिफाई करने के बाद फै़न्स ने ट्वीट कर लिखा कि धोनी ने कहा था -
'मैं बहुत मेहनत करूंगा, अगले साल के IPL में अच्छी वापसी करने की.'
और धोनी और उनकी टीम ने ऐसा कर दिखाया. धोनी ने इस सीज़न डेथ ओवर्स में शानदार बैटिंग की है. ताबड़तोड़ छक्के लगाए हैं. वहीं माही की टीम ने 14 में से 8 मैच जीते हैं. उनका नेट रनरेट +0.652 का रहा है. 20 मई को दिल्ली को हराकर और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर धोनी ने चेन्नई के सक्सेस पर भी बात की. कहा -
'सफलता की कोई रेसिपी नहीं होती. आप कोशिश करते हैं और बेस्ट प्लेयर्स को लाकर उन्हें परफॉर्म करने के लिए बेस्ट स्लॉट देते हैं. और उन एरियाज में उन्हें बेहतर करते हैं, जहां वो कमजोर हैं. टीम के लिए किसी को अपना स्लॉट क़ुर्बान करना ही पड़ता है.’
धोनी ने प्लेयर्स के साथ मैनेजमेंट की भी तारीफ़ की. वह बोले,
‘मैनेजमेंट को भी क्रेडिट जाता है, वे हमेशा हमें सपोर्ट करते हैं. लेकिन, प्लेयर्स सबसे ज्यादा जरूरी हैं. प्लेयर्स के बिना हम कुछ नहीं कर सकते.'
धोनी ने डेथ ओवर्स में बोलिंग के लिए अपने बोलर्स की भी तारीफ़ की. वह बोले,
'मैं सोचता हूं कि डेथ बोलिंग में कॉन्फिडेंस बहुत महत्वपूर्ण है. तुषार डेवलप हुए क्योंकि वह अंडर प्रेशर परफॉर्म कर पा रहे हैं. अब उनके पास आत्मविश्वास है. और जब आप सेम प्लेयर्स के साथ खेलते रहते हैं, इससे मदद मिलती है. मैं सोचता हूं कि बोलर्स ने भी जिम्मेदारी ली है. पतिराना डेथ्स में बोलिंग करने के लिए नैसर्गिक हैं, लेकिन देशपांडे ने यहां सच में विकास किया है.’
धोनी ने इसके बाद अपना सेलेक्शन मंत्र भी शेयर किया. वह बोले,
‘मैं सोचता हूं कि हमें ऐसे प्लेयर्स को खोजना और मौका देना है जो टीम को पहले रखें. व्यक्तिगत परफॉर्मेंस की चिंता ना करते हुए नॉकआउट्स में अपना बेस्ट दें. बाहर बैठकर जज करना मुश्किल होता है, हम प्लेयर्स और माहौल के साथ एडजस्ट करने की कोशिश भी करते हैं. अगर वे 10 परसेंट पर भी आते हैं, हम उन्हें टीम में बेहतर फिट करने के लिए 50 परसेंट तक एडजस्ट कर सकते हैं.’
अब चेन्नई पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से खेलेगी. मंगलवार, 2 मई को होने वाला ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.
वीडियो: धोनी के आखिरी मैच को लेकर अंग्रेज की ये बात फ़ैन्स का दिल छू लेगी!











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)



