The Lallantop

दीप्ति ने किया चार्ली को आउट तो धोनी क्यों ट्रेंड हुए?

धोनी तो धोनी ही हैं.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी, दीप्ति शर्मा (फाइल, ट्विटर)

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड विमेंस टीम को हराकर वनडे सीरीज़ 3-0 से जीत ली. हालांकि इस रिजल्ट से ज्यादा सीरीज़ के आखिरी मैच में घटी एक घटना चर्चित हो रही है. इस घटना पर इतनी बातें हुईं, कि इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी भी ट्रेंड होने लगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए थे. इंग्लैंड की टीम ये लक्ष्य चेज करने के काफी क़रीब थी. चार्ली डीन और फ्रेया डेविस धीरे-धीरे इंग्लैंड को 170 के टार्गेट की ओर ले जा रही थीं. लेकिन तभी दीप्ति ने दिमाग का उचित इस्तेमाल करते हुए डीन को रनआउट कर दिया. और इसके बाद से ही दीप्ति ट्रेंड हो रही हैं. पूरी दुनिया चर्चा कर रही है कि ये सही है या गलत.

और इस चर्चा के बीच माही फ़ैन्स ने अलग ही खेल कर दिया. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को ट्रेंड करा दिया. जबकि धोनी ने तो इस मुद्दे पर कोई कॉमेंट भी नहीं किया. धोनी को इस चर्चा में लाने वालों में पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर भी शामिल रहे. पनेसर ने एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

‘आपको ऐसे बैक अप करना चाहिए. आपको अपना बैट क्रीज़ में रखना चाहिए.’

ये वीडियो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच का है. इस वीडियो में धोनी अपना बैट क्रीज़ में रखते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बोलिंग कर रहे कृणाल पंड्या अपना पूरा हाथ घुमाने के बाद भी गेंद नहीं डालते. ऐसा लगा कि वहां रनआउट का चांस बन सकता था. लेकिन धोनी का बैट लगातार क्रीज़ में चिपका रहा. और ऐसा कुछ नहीं हो पाया.

मोंटी ने एक और ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

‘इस घटना पर लंबे समय तक सवाल किए जाएंगे. पर ये क्रिकेट के नियमों में है. आप #mankading से रनआउट किए जा सकते हैं. याद रखिए, ये क्रिकेट के नियम के अंतर्गत ही है.’

ये भी बता दें कि ICC ने हाल ही में इस तरह के आउट को अनफेयर प्ले सेक्शन से हटाकर रनआउट सेक्शन में डाल दिया है.

इस मैच की बात करें तो भारत के लिए स्मृति मांधना ने 50 और दीप्ति शर्मा ने 68 रन बनाए थे. और फिर बोंलिंग करते हुए रेणुका सिंह ने 29 रन देकर चार विकेट झटके. हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया. सीरीज़ के दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने एक शानदार शतक जड़ इंडिया को मैच जिताया था.

IND vs ENG सीरीज के साथ खत्म हुआ झूलन गोस्वामी का करियर

Advertisement