The Lallantop

डेविड वार्नर बोले- 'किसने कहा मैं खत्म', तुरंत ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने तगड़ा झटका दे दिया

India-Australia T20I Series से पहले ऑस्ट्रेलिया के David Warner ने आत्मविश्वास से भरा एक पोस्ट लिखा. लेकिन, World Cup 2023 में उनके प्रदर्शन के बाद उनके साथ जो हुआ, लोग कभी ना भूलेंगे

Advertisement
post-main-image
World Cup 2023 खत्म होते ही डेविड वार्नर को झटका लगा है | फाइल फोटो: इंडिया टुडे

वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज (India-Australia T20 Series) होनी है. सीरीज के लिए दोनों देशों की तरफ से टीम की घोषणा कर दी गई है. 5 मैचों की ये सीरीज आगामी 23 नवंबर से शुरू हो रही है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंड बैटर डेविड वार्नर (David Warner) के साथ एक दिलचस्प बात हो गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में वार्नर ने 48.63 की औसत से कुल 535 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम में वो एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे. 50 ओवर के इस टूर्नामेंट के बाद वार्नर आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर लिखा,

“किसने कहा कि मेरा काम खत्म हो गया?”

Advertisement

सोमवार, 20 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. वार्नर को 15-खिलाड़ियों की टीम से बाहर कर दिया गया. सीरीज में खेलने के बजाए वार्नर अब ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में ऑलराउंडर एरोन हार्डी को जगह दी गई है. सितंबर महीने में हार्डी ने साउथ अफ्रीका दौरे से ODI और T20I में डेब्यू किया था. ये भी कहा जा रहा है कि वार्नर की अनुपस्थिति में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत हारा, लड़का इतना आहत हो गया कि फांसी लगा ली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्नर अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं. दरअसल, उन्होंने खुद सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का इरादा जताया था.

Advertisement
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार.

टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में श्रेयश अय्यर बतौर उप-कप्तान भारतीय टीम को ज्वाइन करेंगे. 

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड

मैथ्यू वेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस, तनवीर सांघा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा.

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ पर हर्षा भोगले का ये ट्वीट पूरे देश को देखना चाहिए

Advertisement