The Lallantop

'वो सिर्फ अपने लिए रन बनाते हैं'...पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर को बताया स्वार्थी

पाकिस्तान को मिली भारत से सीखने की सलाह.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम (Getty)

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ के पहले दो मैच में जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही ये सीरीज़ भारत के नाम हो गई. दूसरे वनडे में भारत ने कीवी टीम को बड़ी आसानी से आठ विकेट से रौंद दिया. टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन को देख पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम की क्लास लगा दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत दौरे पर आने से पहले कीवी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. जहां उन्होंने वनडे सीरीज़ में 2-1 से जीत हासिल की थी. और इसी को देखते हुए कनेरिया ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और खासकर बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा है.

# Kaneria ने साधा निशाना

कनेरिया ने बाबर आजम पर बड़ा इल्जाम लगाते हुए कहा, कि वो जो भी रन बनाते हैं, उससे टीम को कोई खास फायदा नहीं होता है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Advertisement

‘अगर आप इस इंडियन टीम को देखें, तो उसमें मैच विनर्स की भरमार है. लेकिन पाकिस्तान तीनों फॉर्मेट में बाबर आजम पर बहुत अधिक निर्भर हैं, जो कि सिर्फ अपने लिए स्कोर करते हैं. बाबर 50-60 रन खुद के लिए बना रहे हैं. इससे टीम को कोई फायदा नहीं होता है और वह केवल हारती है. वो कभी भी टीम के लिए स्कोर नहीं करते हैं.'

इसके साथ ही कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम में पक्षपात का भी आरोप लगाया है. उनके मुताबिक मोहम्मद हारिस को ज्यादा एक्सपोजर नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा,

‘भारत को पता है कि ऋषभ पंत वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं, इसलिए टीम ईशान किशन को केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तैयार किया जा रहा है. लेकिन हम क्या कर रहे हैं? हम सिर्फ रिजवान के साथ हैं और मोहम्मद हारिस को कोई एक्सपोजर नहीं दे रहे हैं. ये पक्षपात आपको वर्ल्ड कप के लिए टीम बनाने में मदद नहीं करेगा.’

Advertisement

साथ ही कनेरिया ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तानी बैटर्स के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा,

‘क्या हमने वनडे में कोई बड़ा स्कोर बनाया? क्या किसी ने दोहरा शतक लगाया? क्या कोई प्रभावशाली प्रदर्शन था? नहीं. हमें यह सब महसूस करने और भारत जैसे बाकी के देशों से सीखने की जरूरत है. जो अपनी कंडीशन का पूरा फायदा उठा रहे हैं. लेकिन यहां हम अपनी साथ देने वाली कंडीशन में भी एक्सपोज हो जा रहे हैं.’

बाबर आज़म की बात की जाए, तो उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. उनकी अगुवाई में टीम को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हार मिली. वहीं भारतीय टीम ने होम ग्राउंड पर पहले श्रीलंका और अब न्यूज़ीलैंड को आसानी से मात दी है.

वीडियो: बाबर आज़म को बदनाम करने के पीछे किसने रची साजिश?

Advertisement