The Lallantop

कोरोना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दोहरे रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

'ये तो सभी प्रतिबंधों का मजाक है.'

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (AP)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल मिला. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में कामयाब हो गई. लेकिन टीम की इस जीत के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कंगारू टीम ने फाइनल मुकाबले में एक कोविड पॉजिटिव खिलाड़ी को टीम में खिलाया, जिस फैसले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सवाल उठना इसलिए भी स्वाभाविक है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 को लेकर काफी सख्त रूख अपनाता आया है. इस साल का ऑस्ट्रेलियन ओपन का वीजा विवाद तो आपको याद ही होगा, जब वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था. अब उसी ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में एक कोविड पॉजिटिव खिलाड़ी को उतार दिया.

# क्या है मामला?

दरअसल भारत के खिलाफ़ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक खिलाड़ी को कोविड-19 पॉजिटिव होते हुए भी प्लेइंग इलेवन में चुन लिया. espncricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिया मैक्ग्रा मुकाबले से ठीक पहले वाली सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई. लेकिन इसके बावजूद उन्हें मैच खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया. उनकी वजह से ही मैच के लिए टॉस में भी देरी हुई.

ख़बर के मुताबिक, तालिया मैक्ग्रा को कोविड-19 के हल्के लक्षण थे. जिसके बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स, टीम और मैच अधिकारियों ने इस खिलाड़ी को मुकाबले में खेलने की परमिशन दे दी. मैक्ग्रा डगआउट में मास्क लगाकर बाकी खिलाड़ियों से दूर बैठी थीं. लेकिन जब मैदान पर उतरीं तो बिना मास्क के. इस दौरान उन्होंने जिस गेंद से बोलिंग की, उसका इस्तेमाल बाकी खिलाड़ियों ने भी किया.

Advertisement

# यूजर्स ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया है अगर खिलाड़ियों को भी कोरोना होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? एक यूजर ने लिखा.

‘वाह, उस खिलाड़ी को कैसे खेलने दिया जाता है? यह उन सभी प्रतिबंधों का मजाक बनाता है जिनका हमें इस देश में पालन करना पड़ा है.’

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा,

‘पहले हॉकी में चीटिंग और अब क्रिकेट में भी चीटिंग.’

एक और यूजर ने लिखा,

'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर तालिया मैकग्रा को कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी भारत के खिलाफ CWG 2022 का फाइनल खेलने की अनुमति दी गई. जबकि जोकोविच को वैक्सिनेटेड नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई. वाह!'

जबकि एक और यूजर ने लिखा,

‘यह मूर्खता है, उसे बाहर रखना चाहिए था. अगर दूसरे खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आ जाएं तो कौन जिम्मेदार होगा?’

हालांकि इन तमाम सवालों के बाद भी तालिया ना सिर्फ फाइनल में खेलीं, बल्कि उन्होंने बैटिंग और बोलिंग दोनों किए. 

वीडियोः CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन टीम कैसे गोल्ड मेडल जीतने से रह गई?

Advertisement