स्पोर्ट्स में ऐसा कम ही होता है कि किसी ड्रॉ मैच के बाद दोनों टीम्स को जीत जैसी खुशी हो. लेकिन सोमवार, 1 अगस्त की रात कुछ ऐसा ही हुआ. कॉमनवेल्थ गेम्स की मेन्स हॉकी में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड देखकर दोनों टीम और उनके फ़ैन्स को ऑलमोस्ट सेम टू सेम लगेगा. यह मैच 4-4 से ड्रॉ रहा. इंडिया के लिए फारवर्ड मंदीप सिंह ने दो, ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने एक और ललित उपाध्याय ने एक गोल किया.
4-4 पर खत्म हुआ इंडिया वर्सेस इंग्लैंड, किस कारण से इंडिया ने गंवाए तीन पॉइंट्स?
पहले हाफ में 3-0 से आगे था भारत.


मैच दो हाफ में बिल्कुल अलग दिखा. या ऐसा कहें, पहले तीन क्वार्टर और आखिरी क्वार्टर में जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिला. पहले क्वार्टर में इंडिया ने तेज़ शुरुआत की और इंग्लैंड को सेट होने का मौका ही नहीं मिला. इंडिया ने तेज़ काउंटर अटैक्स के साथ दो गोल दागे. स्कोरशीट पर ललित और मंदीप सिंह ने अपना नाम दर्ज कराया. सेकंड क्वार्टर में भी ये जारी रहा. इंडिया के नाम एक और गोल. मंदीप ने अपना दूसरा गोल किया.
हाफटाइम ब्रेक के बाद चीज़ें आम तौर पर बदलती हैं. यहां ऐसा नहीं हुआ. इंडियन टीम अच्छा कंट्रोल दिखा रही थी. प्लेयर्स डटे हुए थे. इंग्लैंड ने एक गोल जरूर किया, पर इसके बावजूद मोमेंटम इंडिया के पाले में ही था. फिर ब्रेक के बाद शुरू हुआ आखिरी क्वार्टर. इंडिया मैच में 3-1 से आगे थी. लेकिन इसके बाद वरुण कुमार को येलो कार्ड मिला. वो बाहर हो गए. फिर इंग्लैंड का गोल. फिर हरमनप्रीत का गोल. इंडिया 4-2 से आगे. यानी अब भी दो गोल की लीड. लेकिन एक प्लेयर के बाहर होने से इंग्लैंड को फील्ड पर बहुत स्पेस मिल रहा था.
इसके बाद वो हुआ, जो कोई भी इंडियन फैन नहीं चाहता था. गुरजंत की स्टिक काफी ऊपर देख रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिखा दिया. 10 मिनट के लिए वो भी बाहर हो गए. वरुण तो बाहर थे ही. अब इंडिया के सिर्फ नौ प्लेयर्स पिच पर बचे. इंडिया के डिफेंडर्स ने मैच को बचाने की पूरी कोशिश की, पर तब तक मोमेंटम शिफ्ट हो चुका था. इंग्लैंड हर अटैक पर खतरा पैदा कर रही थी. मैच ख़त्म होते-होते दोनों टीम बराबरी पर थी. पहले तीन क्वार्टर में अपने प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड इस ड्रॉ को जीत समझेगी, वहीं आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड को रोकने के बाद इंडिया इस मैच को जीत समझेगी.
पूल बी में इंडिया का अगला मैच कनाडा से 3 अगस्त को होगा. इंडिया ने अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था. इंडिया, इंग्लैंड, कनाडा और घाना के अलावा पूल बी में वेल्स भी है. इंडिया वेल्स के खिलाफ 4 अगस्त को खेलेगी.
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चांदी लाने वाले को भूल गई ममता सरकार



















