The Lallantop

बॉलिंग से पहले अंपायर ने जडेजा से कहा खोलो हाथ की पट्टी, 4 गेंद बाद ही टपकने लगा खून

Champions Trophy 2025: अंपायर ने उन्हें टेप हटाने को बोला. पर उसके बाद उनके हाथ से खून गिरता देखा गया. इसके कुछ देर बाद जडेजा ने लाबुशेन का विकेट लिया. लेकिन उससे पहले क्या हुआ ये बताते हैं.

Advertisement
post-main-image
ODI क्रिकेट में जडेजा ने चौथी बार लाबुशेन का विकेट लिया. (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मैच में इंडियन टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अंपायर ने बीच मैच में क्लास लगा दी. जडेजा के हाथ में टेपिंग थी. अंपायर ने उन्हें टेप हटाने को बोला (Ravindra Jadeja stopped by umpires due to heavy taping). पर उसके बाद उनके हाथ से खून गिरता देखा गया. इसके कुछ देर बाद जडेजा ने लाबुशेन का विकेट लिया. लेकिन उससे पहले क्या हुआ ये बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग के दौरान 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे. क्रीज पर थे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन. 19वां ओवर जडेजा कराने आए. लेकिन ओवर शुरू होने से पहले ही अंपायर ने उन्हें रोक दिया. वो उनके बाएं हाथ में बंधी पट्टी को हटाने को बोल रहे थे. कप्तान रोहित और विराट कोहली ने भी अंपायर से बात की. लेकिन जडेजा को टेपिंग हटानी पड़ी.

Advertisement

इसके बाद उन्होेंने ओवर में चार गेंद भी डालीं. लेकिन चौथी गेंद पर जडेजा ने बॉल रोकने के लिए डाइव लगाई. बॉल उनके हाथ पर लगी. और हाथ से खून निकलते देखा गया. पर ये सब चीजें जडेजा को नहीं रोक पाईं. 23वें ओवर में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया. लाबुशेन LBW आउट हो गए. उन्होंने 36 गेंद में 29 रन बनाए. जडेजा ने जॉस इंग्लिस का विकेट भी लिया. 27वें ओवर की आखिरी बॉल पर इंग्लिस कोहली को आसान सा कैच दे गए. उन्होंने 11 रन बनाए.

ODI क्रिकेट में जडेजा ने चौथी बार लाबुशेन का विकेट लिया. लाबुशेन ने वनडे मैचों में जडेजा की 180 बॉल्स खेली हैं. जिसमें वो 120 रन बना पाए हैं. 180 बॉलों में 90 बॉल जडेजा ने डॉट कराई हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए

मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39 ओवर तक 6 विकेट पर 207 रन बना लिए थे. क्रीज पर एलेक्स कैरी और बेन ड्वार्शुइस डटे हुए थे. सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस टीम के साथ उतरी थी, उसी टीम के साथ वो ये मैच खेल रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. कूपर कोनोली को मैथ्यू शॉर्ट की जगह लाया गया है. तनवीर सांघा स्पेंसर जॉनसन की जगह खेल रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: Champions Trophy: 2023 World Cup Final के हीरो रहे Travis Head भारत के लिए कितना बड़ा खतरा हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement