The Lallantop

रिजवान ने कहां सोचा होगा उनसे ज्यादा 'इस लड़के' की तारीफ कर जाएंगे बाबर आज़म!

पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड के फाइनल में जगह बना ली.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (Courtesy: AP)

पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में पाक ने न्यूज़ीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. पाकिस्तानी पेसर्स ने शानदार बॉलिंग की, और न्यूजीलैंड को 150 के पास ही रोक दिया. मैन ऑफ द मैच मोहम्मद रिजवान रहे. रिजवान ने 43 बॉल पर 57 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि मैच के बाद कैप्टन बाबर आजम ने रिजवान से ज्यादा तारीफ एक दूसरे बल्लेबाज की की. जी हां. बाबर रिजवान से ज्यादा मोहम्मद हारिस से इम्प्रेस्ड हैं. हारिस ने इस मैच में 26 बॉल में 30 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद बाबर ने अपनी टीम को एक स्पीच दी थी. उस स्पीच में भी बाबर ने हारिस की तारीफ की थी. मैच जीतने के बाद बाबर ने क्या कहा, ये जान लीजिए. बाबर ने कहा,

‘क्राउड का शुक्रिया. हमें ऐसा लग रहा था कि हम घर पर खेल रहे हैं. हमने पहले छह ओवर्स में बोल से अच्छी शुरुआत की. उसके बाद बोल अच्छे से कैरी नहीं कर रही थी. फास्ट बोलर्स ने अच्छे से मैच ख़त्म किया. हमने बैटिंग के लिए उतरने से पहले ही तय कर लिया था कि हम पावरप्ले का पूरा लाभ उठाएंगे. वो एक युवा प्लेयर हैं और उन्होंने अपना अग्रेशन अच्छे से दिखाया. वो बहुत अच्छा खेल रहे हैं. हम इस लम्हे को एन्जॉय करना चाहते हैं. हमारा ध्यान फाइनल पर भी बना रहेगा.’

Advertisement

# Pak vs NZ में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. फिन एलन चार रन बनाकर लौट गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और केन विलियमसन ने एक छोटी-सी पार्टनरशिप बनाई. धीमी पिच पर लगातार न्यूजीलैंड की बैटिंग अटकी नज़र आई. हालांकि डैरिल मिचेल ने 35 बॉल पर 35 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड को 150 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान के सामने 153 का टार्गेट था.

पाकिस्तान को कैसी शुरुआत मिली, ये हमने आपको पहले ही बता दिया है. बाबर के आउट होने के बाद हारिस ने 30 रन की पारी खेल लगभग मैच को ख़त्म ही कर दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. अगर पाकिस्तान 13 नवंबर को ये फाइनल जीत जाती है, तो वो वेस्ट इंडीज़ के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम होगी जिसने दो T20 वर्ल्ड कप जीता हो. हालांकि, अभी इनके रास्ते में इंडिया और इंग्लैंड हैं. इस चैलेंज पर पाकिस्तान खरा उतरता है या ढह जाता है, ये देखना होगा.

Advertisement

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement