अक्षर पटेल. T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में ‘बापू’ अक्षर (Axar Patel bowling) ने दिखा दिया कि वो क्या दम रखते हैं. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे इस ऑलराउंडर ने दो ओवरों में ही मैच भारत की तरफ घुमा दिया.
अक्षर पटेल ने दो ओवरों में मैच की दिशा-दशा पलट दी
5वें ओवर में टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने एक छक्का और एक चौका लगाया. लेकिन अक्षर प्रेशर में नहीं आए. ओवर की 5वीं बॉल पर अक्षर ने फिलिप्स को चलता कर दिया.


256 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की. पहले दो ओवरों में टिम साइफर्ट और फिन एलेन ने 25 रन बोर्ड पर लगा दिए. हार्दिक पंड्या के पहले ओवर से 21 रन आए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बॉलिंग दी अक्षर पटेल को.
वही अक्षर जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अक्षर ने दिखा दिया कि वो क्या कर सकते हैं. तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने फिन एलेन को आउट किया. एलेन ने सेमीफाइनल मैच में साउत अफ्रीका के खिलाफ 33 बॉल्स पर शतक लगाया था.
अक्षर की बॉलिंग का कमाल यहीं तक नहीं था. 5वें ओवर में टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने एक छक्का और एक चौका लगाया. लेकिन अक्षर प्रेशर में नहीं आए. ओवर की 5वीं बॉल पर अक्षर ने फिलिप्स को चलता कर दिया. इसी के साथ उन्होंने फिलिप्स के खिलाफ अपना रिकॉर्ड भी कायम रखा.
T20 इंटरनेशनल में अक्षर ने फिलिप्स को 24 बॉल्स डाली हैं. फिलिप्स सिर्फ 35 रन बना पाए हैं. और तीन बार आउट हुए हैं.
रिकॉर्ड बैटिंगमैच में टॉस हारने के बाद इंडियन टीम पहले बैटिंग करने उतरी. पहले 6 ओवर में संजू और अभिषेक ने 98 रन जोड़ डाले. ये भी T20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड है. 7वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू खड़े रहे.
11वें ओवर की आखिरी बॉल पर संजू ने अपना पचासा पूरा किया. ये उनका इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पचासा है. संजू ने 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पचासे लगाने वाले वो तीसरे इंडियन बैटर बन गए. इससे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ने लगातार तीन पचासे मारे थे.
संजू ने 46 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 25 बॉल्स पर 54 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 और शिवम दुबे ने 8 बॉल्स पर 26 रन बनाए.
वीडियो: कुलदीप यादव ने रिकॉर्ड बनाकर बुमराह को पीछे छोड़ दिया!












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)





