The Lallantop

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: ईशा का गोल्ड पर निशाना, पहले दिन भारत को दो स्वर्ण पदक

हालांकि विश्व चैंपियन सम्राट राणा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
ईशा सिंह ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. (Photo- Esha X account)

एशियन चैंपियनशिप (Asian Shooting Championship) में भारत के खाते में पहले ही दिन गोल्ड मेडल आया. ओलंपियन ईशा सिंह ने दिल्ली में जारी इस चैंपियनशिप के पहले दिन महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया. वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें केवल ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फाइनल में ईशा को चीनी ताइपे की दो निशानेबाजों चेंग येन चिंग (235.4, रजत) और यू ऐ वेन (217.7, कांस्य) के अलावा हमवतन सुरुचि सिंह की कड़ी चुनौती का सामना करना था. 21 साल की ईशा फाइनल में शुरुआत में पिछड़ गई थीं. हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की. उन्होंने 239.8 अंक हासिल किए. यह ईशा का सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल है.

भारत ने टीम इवेंट में भी जीता गोल्ड

इस निशानेबाज ने पिछले साल चीन के निंगबो में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने 2024 में 19 वर्ष की आयु में जकार्ता में पहला कॉन्टिनेन्टल खिताब अपने नाम किया. इसके बाद ईशा ने टीम इवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल तय किया. यहां उन्हें सुरुचि (576) और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर का साथ मिला. इस तिकड़ी ने कुल 1726 अंकों के साथ टीम इवेंट में चीनी ताइपे और वियतनाम को हराया.

Advertisement
सम्राट ने किया निराश

विश्व चैंपियन सम्राट राणा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. पिछले साल काहिरा में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले सम्राट ने क्वालीफाइंग राउंड में 581 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह पक्की की. क्वालिफाइंग राउंड को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से जीत हासिल कर लेंगे.

यह भी पढ़ें- 'भारत-पाकिस्तान का मैच सौ पर्सेंट होगा', आर अश्विन वजह भी बता दी 

लेकिन फाइनल में स्थिति बदल गई. 21 साल का यह खिलाड़ी 220.3 का स्कोर बनाकर उज्बेकिस्तान के व्लादिमीर स्वेचनिकोव (242.0) और कजाकिस्तान के वैलेरी रखिमजान (241.0) से पीछे तीसरे स्थान पर रहा. आठ निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी श्रवण कुमार चौथे स्थान पर रहे. 

Advertisement

वहीं टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता. भारत की तरफ से सम्राट (581), श्रवण (578) और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता वरुण तोमर (573) ने कुल 1732 अंक बनाए. उज्बेकिस्तान के भी 1732 अंक थे, लेकिन उसने मेजबान भारत के 52 के मुकाबले 58 ‘इनर 10’ का स्कोर बनाया था और इसलिए उसे गोल्ड मेडल मिला. कजाकिस्तान 1731 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी अब नहीं खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, ये है वजह

Advertisement