The Lallantop

वर्ल्ड कप में जो कमाल धोनी ने किया था, ऋषभ पंत कर देते तो श्रीलंका वाला मैच अपने हाथ में होता

साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में एमएस धोनी ने चलाया था गजब दिमाग.

Advertisement
post-main-image
धोनी से नहीं सीखे पंत (twitter)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). भारतीय टीम के विकेटकीपर और धुआंधार बल्लेबाज़. लेकिन एशिया कप में ना तो उनकी बैटिंग चल रही और ना ही उनकी विकेटकीपिंग. बल्ले से T20 फॉर्मेट में रन की उम्मीद वैसे भी कम होने लगी है. अब बची विकेटकीपिंग, तो जनाब ने इसके बदौलत भी टीम इंडिया की लुटिया डुबो दी है, जिसके बाद फैन्स को टीम के दिग्गज विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Rishabh Pant से क्या ब्लंडर हुआ?

मंगलवार, 6 जुलाई को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर में अर्शदीप की शानदार गेंदबाज़ी के कारण मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था. लेकिन फिर यहां पंत ने वो कांड किया जिसने टीम इंडिया को एशिया कप से लगभग बाहर करा दिया है.

श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को आखिरी दो गेंदों पर दो रन बचाने थे. अर्शदीप की शानदार गेंदबाज़ी के आगे श्रीलंकन बैट्समैन दबाव में दिख रहे थे. उन्होंने शनाका को बैक ऑफ द लेंथ गेंद फेंक कर बीट कर दिया. लेकिन शनाका क्रीज़ छोड़ भाग लिए. जब वो रन लेने के लिए दौड़े, तब पंत के सामने स्टंप्स खाली थे. उन्हें सिर्फ गेंद को स्टंप्स पर मारना था. और यही चांस वो मिस कर गए. वे स्टंप्स को हिट नहीं कर पाए और श्रीलंकन बल्लेबाज़ों ने 2 रन भागकर मैच में जीत हासिल कर ली.

Advertisement
फैन्स को याद आए MS Dhoni?

पंत से गलती होते ही फैन्स को टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग समझ ही गए होंगे कि वो याद क्यों आ रही है. बाकी बचे लोगों को हम याद दिलाते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है. एशिया कप के दौरान जो काम पंत नहीं कर पाए, उससे कहीं मुश्किल काम महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 के T20 वर्ल्ड कप में कर दिखाया था.

उस T20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं. मैच में बांग्लादेश की टीम लगातार टीम इंडिया पर हावी रही थी और मैच लगभग अपनी झोली में डाल चुकी थी. मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने दो गेंद पर दो चौका लगाकर बांग्लादेश की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. टीम को तीन गेंद पर 2 रन बनाने थे. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर मुशफिकुर और पांचवीं गेंद पर महमुदुल्लाह के आउट होने से टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली. आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 1 रन डिफेंड करना था तो MS Dhoni ने एक ग्लव्स निकाल दिया, ताकि थ्रो करने में आसानी हो.

Advertisement

हार्दिक पांड्या की आखिरी गेंद बैट्समैन को छकाते हुए सीधा धोनी के पास चली गई. लेकिन दोनों प्लेयर रन लेने के लिए दौड़ गए. धोनी के पास गेंद को स्टंप्स पर मारने का ऑप्शन था. लेकिन उन्होंने तेजी से दौड़कर स्टंप बिखेर दिए और भारत ने हारा हुआ मुकाबला अपने नाम कर लिया. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ पंत ने अपनी जगह से स्टंप्स को डायरेक्ट हिट करने की कोशिश की थी. अगर वो भी धोनी वाली स्टाइल में दौड़कर स्टंप्स को हिट करते तो शायद मैच आखिरी बॉल तक जा सकता था और भारतीय टीम के पक्ष में भी आ सकता था.

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की तुलना में क्या कह गए पूर्व क्रिकेटर?

Advertisement