T20 फॉर्मैट के बैस्ट बॉलर्स में शामिल अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही मैच में उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अर्शदीप ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो कोई भी गेंदबाज अपने नाम कभी नहीं चाहेगा. अर्शदीप अब IPL में सबसे लंबा ओवर डालने वाले बॉलर बन गए हैं.
अर्शदीप सिंह ने डाला IPL का सबसे लंबा ओवर, इस अनचाहे क्लब में नाम जुड़ा
GT के खिलाफ अर्शदीप ने अपने 4 ओवरों में 42 रन खर्चे. इस दौरान उन्होंने 8 वाइड फेंकी, और एक नो-बॉल कराई. उनका इकोनमी रेट भी 10 से ज्यादा का रहा.


अर्शदीप सिंह गुजरात टायटंस (GT) के खिलाफ मैच में फॉर्म में नहीं दिखे. पहले तीन ओवर में उन्होंने 30 रन दे दिए. इसके बाद उन्हें पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी दी गई. अर्शदीप इस ओवर में काफी प्रेशर में दिखे. उनकी लाइन और लेंथ का हाल बिगड़ा हुआ था. ओवर में उन्होंंने 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी. 6 बॉल्स के ओवर में उन्होंने टोटल 11 गेंद कराईं.
नो-बॉल गेंद पर आया विकेटअर्शदीप सिंह को इसी ओवर में एक विकेट भी मिला, लेकिन वो बॉल नो-बॉल थी. 20वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने राहुल तेवतिया को फंसाया. थर्ड मैन पर उनका कैच विजय कुमार वीशाक ने लिया. लेकिन ओवर की तीसरी बाउंसर होने की वजह से अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया, और राहुल तेवतिया बच गए.
इस ओवर की आखिरी बॉल भी अंपायर ने वाइड दी थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने रिव्यू लिया और बॉल वैलिड हो गई. वरना अर्शदीप को ओवर और लंबा हो सकता था.
यह भी पढ़ें- फाइनल चल रहा था, खिलाड़ी ने बैग पैक किया और एयरपोर्ट भाग गया, टीम हार गई
बता दें कि अर्शदीप के अलावा पांच बॉलर्स IPL में 11 गेंदों का ओवर करा चुके हैं. इसमें मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. बीते सीजन तीन गेंदबाजों ने 11 गेंदों का ओवर डाला था. अब इस सीजन की शुरुआत में ही अर्शदीप इस अनचाहे क्लब का हिस्सा बन गए हैं.
अर्शदीप ने अपने 4 ओवरों में 42 रन खर्चे. इस दौरान उन्होंने 8 वाइड फेंकी, और एक नो-बॉल कराई. उनका इकोनमी रेट भी 10 से ज्यादा का रहा. इस मैच में वह पंजाब के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए.
पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा विकेट विजयकुमार विशाक के नाम रहे. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं चहल ने 28 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए. अफ्रीकी गेंदबाद मार्को यानसेन के नाम भी एक विकेट रहा. उन्होंने 4 ओवर में केवल 20 रन दिए.
वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?






















