The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • South African Cricketer Abandons Final Match Midway To Catch Flight To UK team lost the match

फाइनल चल रहा था, खिलाड़ी ने बैग पैक किया और एयरपोर्ट भाग गया, टीम हार गई

UK की फ्लाइट समय पर पकड़ने के लिए साउथ अफ्रीका का ये प्लेयर मैच खत्म होने से पहले ही मैदान से निकल गया. बाद में टीम भी हार गई.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:44 PM IST)
Beyers Swanepoel controversy, Beyers Swanepoel, Lions cricket team,
बेयेर्स स्वानेपोएल काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले हैं, लेकिन अब तक उन्हें NOC नहीं मिली है. (Photo-Beyers Instagram)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हैं तो रोज कुछ न कुछ नया जरूर सुनते होंगे. PSL में सफेद बॉल पिंक हो गई. बॉल टेंपरिंग भी की गई. IPL में विराट कोहली और रोहित शर्मा गजब फॉर्म में हैं. ये सब देखा-सुना होगा. पर क्या ये सुना कि एक प्लेयर चलते मैच के बीच मैदान से गायब हो गया. वह भी टीम को बताए बिना. नतीजा यह रहा कि उनकी टीम एक अहम टूर्नामेंट का फाइनल मैच हार गई.

ये सब किया है साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल ने. साउथ अफ्रीका के वॉन्डरर्स में सीएसए प्रोविनशियल वनडे चैलेंज डिविजन का फाइनल मैच खेला जा रहा था. बेयर्स लायंस की ओर से खेल रहे थे. उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए. 

काउंटी खेलने जाना था

टाइटंस की बैटिंग शुरू हुई और बेयर्स ने अपने स्पेल के 10 ओवर जल्द ही पूरे कर लिए. जैसे ही उनके ओवर खत्म हुए, वह मैदान से बाहर चले गए. टीम को लगा कि उन्हें कोई इंजरी हुई है, इसलिए टीम ने उनकी जगह एक सब्स्टिट्यूट फील्डर लगा दिया. इसी दौरान टाइटंस की तरफ से सवाल किया गया कि बेयर्स कहां है? फिर पड़ताल हुई.

पता चला कि वो अपनी UK की फ्लाइट समय पर पकड़ने के लिए मैच खत्म होने से पहले मैदान से निकल गए. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने जाना था. जब यह बात अंपायर्स के सामने आई तो उन्होंने लायंस को सब्स्टिट्यूट फील्डर रखने से मना कर दिया. बचा हुआ मैच लायंस ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेला. टीम मैच भी हार गई.

लायंस टीम लेगी एक्शन

बेयर्स की फ्लाइट फाइनल वाले दिन ही थी. वो डगआउट में अपने साथियों को गुडबॉय बोलकर निकल गए. उनकी इस हरकत से उनका टीम मैनेजमेंट काफी नाराज है. टीम के चीफ एक्जिक्यूटिव जोनो लीफ राइट ने कहा कि इस हरकत को माफ नहीं किया जाएगा. बेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म भी किया जा सकता है. लीफ राइट ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया,

बेयर्स ने मुझे काफी निराश किया है. उनकी हरकत हमारी टीम के कलचर और वैल्यू के खिलाफ है. उन्होंने टीम का साथ छोड़ा और फैंस को भी निराश किया.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका भी इस मामले की जांच कर रहा है. डोमेटस्टिक क्रिकेट के एक्सिक्यूटिव एडी कोजा ने बताया,

हम NOC रेगुलेशन के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं. 48 घंटों में जांच पूरी होने के बाद हम फैसला लेंगे. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम में कब खेलेंगे? 15 गेंद में पचासा लगा नई चर्चा शुरू करा दी 

बेयर्स ने काउंटी टीम वॉरसेटरशायर के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है. वह इस टीम के लिए रेड बॉल मैच खेलने वाले हैं. हालांकि इस बारे में लायंस टीम मैनेजमेंट को कुछ नहीं पता था. 30 मार्च को ही बेयेर्स का NOC लेटर मिला है. इस NOC में साइन होने के बाद ही बेयर्स टीम के लिए खेल पाएंगे. 

पर इस मामले के बाद बेयर्स को NOC मिलने की संभावना बहुत कम है. काउंटी क्लब की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं आया.

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

Advertisement

Advertisement

()