The Lallantop

अनुष्का ने विराट के लिए जो लिखा है, बिना पढ़े रह नहीं पाएंगे आप!

Virat Kohli वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर Anushka Sharma ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है.

Advertisement
post-main-image
शतक के बाद विराट ने अनुष्का को देखकर खुशी जाहीर की. (तस्वीर: AP/Reuters)

World Cup 2023 के Semi Final में New Zealand को हरा कर India की टीम Final में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए. Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. कोहली ने इस मैच में वनडे क्रिकेट का अपना 50वां शतक जड़ा. इसी के साथ वो Sachin Tendulkar के 49 शतकों से आगे निकल गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को शतक लगाने के बाद विराट ने सर झुका कर सचिन तेंदुलकर के प्रति सम्मान व्यक्त किया. शतक के बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा को देखकर भी खुशी जाहिर की. विराट ने जितने सम्मान और प्रेम से रिएक्ट किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शतक के दौरान वहां सचिन और अनुष्का दोनों बैठे हुए थे. उनके सामने इस उपलब्धि के लिए विराट को खूब खुशी हुई. उन्होंने कहा कि इस एहसास को बयां करना मुश्किल है.

प्यार और सम्मान का ये सिलसिला एकतरफा नहीं रहा. इसके बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए एक इंस्टा स्टोरी लगाई. उन्होंने लिखा,

Advertisement

“भगवान सबसे बड़े स्क्रिप्ट राइटर हैं. मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारा प्यार दिया.”

ये भी पढ़ें: विराट की सचिन से पहली मुलाकात, साथी खिलाड़ियों का मजाक और 15 नवंबर 2023

उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए लिखा, विराट को इस तरह बेहतर करते और वो सब कुछ हासिल करते हुए (जो वो हासिल करना चाहते हैं) देखने के लिए भी आभार. उन्होंने आगे लिखा,

Advertisement

“खुद के प्रति और खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहने के लिए आभार. सच में आप (विराट) भगवान के बच्चे हैं.”

अनुष्का ने विराट के लिए इंस्टा स्टोरी लगाया है. (तस्वीर: अनुष्का की इंस्टा से स्क्रिनशॉट)

इससे पहले, विराट के शतक पर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन आया. उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया और उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बात दोहराई. उन्होंने लिखा,

“एक युवा लड़के को ‘विराट’ प्लेयर बनता देख बहुत खुश हूं. मुझसे ज्यादा कोई खुश हो ही नहीं सकता क्योंकि किसी इंडियन ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा, वो भी इतने बड़े मंच पर.”

विराट ने इस मैच में एक और नया रिकॉर्ड बनाया. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 18 हजार 426 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा शामिल हैं. उन्होंने वनडे में 14 हजार 234 रन बनाए हैं. विराट कोहली के 13 हजार 794 रन हैं.

यह भी पढ़ें: 50 शतक के हल्ले में पता नहीं चला कोहली ने रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ दिया है

Advertisement