सवाई मान सिंह स्टेडियम में एम एस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के काफिले पर ब्रेक लगा है. संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 32 रन से हराया. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख CSK और धोनी के इम्पैक्ट प्लेयर अंबाती रायडू भूल जाना चाहेंगे. वहीं शिवम दुबे के नाम एक अच्छा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. एक-एक कर बताते हैं.
धोनी का इम्पैक्ट प्लेयर ऐसे फेल होगा, किसने सोचा था!
पर शिवम दुबे के लिए मैच यादगार हो गया.
.webp?width=360)

Impact player
IPL 2023 से ही ये नियम लागू हुआ है. ये बात आप सब जानते ही हैं. इम्पैक्ट प्लेयर, नाम से ही साफ है, मैच पर प्रभाव डालने के लिए इस प्लेयर को टीम में शामिल किया जाता है. हालांकि, पांच ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो ऐसा करने में बुरी तरह विफल हुए थे. यानी इम्पैक्ट प्लेयर बन टीम में लाया गया, पर ये प्लेयर्स डक पर आउट होकर तेज़ी से लौट गए. अब इसी लिस्ट में अंबाती रायडू भी शामिल हो गए हैं. इससे पहले पृथ्वी शॉ, अनुकूल रॉय और नेहल वाधेरा के साथ ऐसा हुआ था.
50+ scores
चेन्नई के लिए लगातार पचासा जड़ने वाली लिस्ट के टॉप फाइव में एक नया नाम जुड़ गया है. शिवम दुबे. इस लड़के ने राजस्थान के खिलाफ पचासा जड़ लगातार तीसरी फिफ्टी पूरी की. इससे पहले 2021 में फाफ डु प्लेसी ने चार, और 2023 में डेवन कॉन्वे ने लगातार चार पचासे जड़े हैं. ये दोनों टॉप पर हैं. रुतुराज गायकवाड और कॉन्वे लगातार तीन-तीन पचासे जड़ चुके हैं. ये काम अब दुबे ने भी कर लिया है.
CSK vs RR
राजस्थान ने इस जीत के साथ चेन्नई के खिलाफ एक ख़ास रिकॉर्ड बना लिया है. चार बार की चैम्पियन टीम चेन्नई को हराना कोई आसान काम तो है नहीं. पर संजू सैमसन की टीम ने लगातार चौथी बार चेन्नई को हराया है. मुंबई इंडियंस ने 2018-2019 के बीच चेन्नई को पांच बार लगातार हराया था. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को लगातार चार बार हराया है. और किसी भी टीम ने ये काम नहीं किया है.
मैच में क्या हुआ?
अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए. राजस्थान के लिए कैप्टन संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने फैसले को सही साबित करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई. 8 ओवर में दोनों प्लेयर्स ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया था. धोनी का कोई भी बॉलर काम नहीं आ रहा था. फिर रविन्द्र जडेजा ने बटलर को आउट किया. 14वें ओवर में तुषार देशपांडे ने संजू सैमसन और जायसवाल को आउट कर राजस्थान को डबल झटका दिया. जायसवाल की 77 रन की पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि, आखिरी के पांच ओवर में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई की बॉलर्स की खूब कुटाई की और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया.
महीश तीक्षणा ने शानदार बॉलिंग की. चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी चटकाया. हालांकि, वो दो बार अनलकी भी रहे. उनके अलावा चेन्नई के हर बॉलर ने आठ से ज्यादा की इकनॉमी से गेंदबाज़ी की.
जवाब में चेन्नई की पारी की शुरुआत पूरी उल्टी रही. डेवन कॉन्वे का बल्ला आउट होते तक अटका ही रहा. 16 बॉल पर 8 रन बनाकर कॉन्वे लौट गए. रुतुराज ने 47 रन जरूर बनाए, पर 10वें ओवर में वो भी लौट गए. 11वें ओवर में चेन्नई को भी डबल झटका लगा. रवि अश्विन ने अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू, दोनों को चलता कर दिया. इसके बाद मोईन अली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले. मोईन अली ने 12 बॉल में 23 रन बनाए. दुबे ने शानदार छक्के लगाते हुए अपना पचासा पूरा किया, पर टोटल कुछ ज्यादा ही बड़ा था. चेन्नई की टीम 170 रन ही बना सकी और 32 रन से मैच हार गई. मैच को जीत राजस्थान पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है.
वीडियो: धोनी रिव्यू सिस्टम KKR के खिलाफ भी कमाल कर दिया



















