The Lallantop

जब IPL से ही सेलेक्शन हो रहा तो... रहाणे के सेलेक्शन पर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर?

रहाणे के सेलेक्शन की बहस में सूर्या की एंट्री.

Advertisement
post-main-image
अजिंक्य रहाणे IPL में बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं (पीटीआई)

अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया में वापस आ गए हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी रणजी फ़ॉर्म ने रहाणे को वापसी का टिकट दिलाया. तो कई लोगों को लगता है कि इसमें रहाणे की IPL2023 फ़ॉर्म का हाथ है. ख़ैर बात चाहे जो हो, सच ये है कि रहाणे WTC Final की इंडियन टीम में शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और अब इस पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. इन रिएक्शंस में शामिल होते हुए पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कुछ कहा है. भज्जी ने रहाणे की वापसी पर खुशी जताई है. लेकिन वह इस बात से चकित हैं कि सेलेक्टर्स ने 'गिलक्रिस्ट और पंत' जैसे प्लेयर को बाहर बिठा दिया.

भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Advertisement

'उन्होंने कई मैचेज में भारत की कप्तानी की है और वह एक कमाल के प्लेयर भी हैं. उनके पास कमाल की टेक्नीक है. मुझे लगता है कि यह फैसला उनकी मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखकर लिया गया है. क्योंकि श्रेयस अय्यर अभी तक टीम में नहीं हैं. और अय्यर के ना रहने पर रहाणे के लिए मौका बना और यह एक बड़ा मैच है.

वह एक बड़े प्लेयर भी हैं और मुझे उम्मीद है कि वह एक बड़ी परफॉर्मेंस देकर इस सेलेक्शन को जस्टिफाई करेंगे. मैं पूरी तरह से उनके सेलेक्शन के पक्ष में हूं और मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन फैसला है. इसके अलावा कोई उपाय ही नहीं था.'

हालांकि भज्जी ने एक और सेलेक्शन से निराशा जताई. उनका मानना है कि इस टीम में एक ऐसे प्लेयर की जरूरत थी जो एडम गिलक्रिस्ट या ऋषभ पंत जैसी क्रिकेट खेल सके. और इस मामले में सूर्यकुमार यादव सही चॉइस थे. भज्जी ने ये भी कहा कि टीम इंडिया वहां पर सूर्या को मिस करेगी. भज्जी ने कहा,

'इस टूर को मिस करने वाले एक व्यक्ति सूर्यकुमार यादव हैं. उन्हें इस टीम का हिस्सा होना चाहिए था. शायद तीन स्पिनर्स की जगह उन्हें एक एक्स्ट्रा बैटर ले जाना था. क्योंकि मिडल ऑर्डर में आपको एक बल्लेबाज चाहिए होता है जो विपक्षियों को कूट सके और सिर्फ़ सूर्या ऐसा कर सकते थे. उन्होंने पहले उसे टेस्ट टीम में लिया क्योंकि वह कमाल की फॉर्म में थे. हां, उनके चार-पांच मैच अच्छे नहीं गए लेकिन अगर बाक़ी प्लेयर्स के लिए IPL ही सेलेक्शन क्राइटीरिया है तो उन्हें भी मौका मिलना चाहिए था. उन्होंने भी तो रिदम पा ही ली है.'

Advertisement

बता दें कि सूर्या को घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हुई टेस्ट सीरीज़ में चुना गया था. वहां उन्हें बस एक पारी में बैटिंग मिली थी. इसमें सूर्या ने आठ रन बनाए थे. और इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला.

वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

Advertisement