बांग्लादेश क्रिकेट लगातार कंट्रोवर्सी में घिरा हुआ है. T20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करके पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI और ICC से टकराव कर लिया है. अब बोर्ड चुनाव में हुई गड़बड़ियों की जांच को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. इसी बीच, ACC के पूर्व सीईओ सैय्यद अशरफल हक ने ICC को लेकर बड़ी बात कह दी है.
'ICC मालिक नहीं', बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चुनाव की जांच को लेकर क्या बोल गए पूर्व अधिकारी?
कंट्रोवर्सी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का पीछा नहीं छोड़ रही है. अब BCB चुनाव को लेकर चल रही जांच के बीच, पूर्व ACC सीईओ ने ICC को लेकर बड़ी बात कह दी है.


दरअसल, T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट के बाद बनी नई सरकार के खेल मंत्री अमिनुल हक ने BCB चुनाव की जांच शुरू कर दी है. इसमें BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम के चयन पर सवाल उठाए गए हैं. इसी को लेकर BCB ने इशारों-इशारों में ICC की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दखल दिया गया तो मामला ICC तक जा सकता है.
ACC के पूर्व CEO ने क्या कहा?लेकिन, ACC के पूर्व सीईओ सैय्यद अशरफुल हक ने इसे सिर्फ धमकी बता दिया. उन्होंने कहा,
BCB का ICC का नाम लेना सिर्फ “एक तरह की धमकी” है. ताकि बोर्ड खुद को बचा सके. असलियत ये है कि BCB सीधे तौर पर नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) के अधीन आता है. अगर BCB सही तरीके से काम नहीं कर रहा या चुनाव में गड़बड़ी साबित होती है, तो NSC के पास पूरा अधिकार है कि वह बोर्ड को भंग कर दे. ये नियम कानून में पहले से मौजूद है.
अशरफुल हक ने आगे कहा,
ICC इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. क्योंकि ICC सिर्फ गाइडलाइन देता है. घरेलू मामलों में दखल नहीं करता. अगर BCB अपने संविधान के मुताबिक, चल रहा है, तो ICC बीच में नहीं आएगा.
ये भी पढ़ें : हर्षित राणा के बाद KKR का एक और इंडियन पेसर IPL 2026 से बाहर
अशरफल ने यहां पाकिस्तान का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा,
खेल मंत्री ने क्या कहा था?पाकिस्तान में भी कई बार बोर्ड अध्यक्ष बदले गए, लेकिन ICC ने हस्तक्षेप नहीं किया. इसलिए ICC को “मालिक” नहीं बल्कि “सहयोगी” ही समझना चाहिए.
वहीं, बांग्लादेश के खेल मंत्री अमिनुल हक ने साफ कर दिया है कि सरकार कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेगी. पहले जांच रिपोर्ट देखी जाएगी, फिर ICC से बातचीत के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है? अगर आरोप साबित होते हैं, तो BCB पर बड़ा एक्शन तय माना जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी का टकराव साफतौर पर देखने को मिला था. आखिरकार बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड से बाहर होना पड़ा था और स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया था. तब भी बांग्लादेश की ओर से बीसीसीआई और आईसीसी को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए थे. खेल मंत्री हक ने वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने के फैसले की भी जांच करने की बात कही थी.
वीडियो: अगर ICC ने पाकिस्तान का बॉयकाट किया, तो क्या बांग्लादेश भी उसे दगा देगा?













.webp?width=275)








