The Lallantop

वर्ल्डकप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्या कहकर ले लिया संन्यास?

फिंच ऑस्ट्रेलिया को T20Is में लीड करते रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
एरोन फिंच (AP)

शनिवार 10 सितंबर को क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के वाइट बॉल कैप्टन एरॉन फिंच ने वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस ऐलान के साथ ये भी बताया कि रविवार 11 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ़ खेला जाने वाला सीरीज़ का तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी वनडे मैच होगा. तीन मैच की ये सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 वनडे खेले हैं, और उनमें से 54 में टीम की कप्तानी की है. फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में T20 वर्ल्ड कप जीता था. वनडे क्रिकेट से संन्यास के बावजूद फिंच T20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते रहेंगे.

Advertisement

एक स्टेटमेंट जारी कर फिंच ने कहा -

‘ये कमाल का सफर रहा है, और कुछ बेहतरीन यादें इससे जुड़ी हुई हैं. मैं कई कमाल की वनडे टीम्स का हिस्सा रहा हूं. मेरे साथ जिन लोगों ने क्रिकेट खेला है और जिन्होंने मैदान के बाहर अपना योगदान दिया है, मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं. अब वक्त आ चुका है की एक नए लीडर को कमान सौंपी जाए. जिससे वो अगले वर्ल्ड कप की तैयारी कर सके और ऑस्ट्रेलिया को जिता सके. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरी मदद की.’

35 साल के फिंच 2011 से ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम के लिए डेब्यू किया था. वहीं 2013 में वो पहली बार वनडे टीम में खेले. एरॉन फिंच 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे. ऑस्ट्रेलिया ने वो वर्ल्ड कप जीता था. फिंच ने अपने वनडे करियर में 5401 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 153 रन है. फिंच को 2020 में ऑस्ट्रेलिया का मेंस ODI प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था. फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. जहां उन्हें मेज़बान और चैंपियन इंग्लैंड ने हराया था.

Advertisement

अब फिंच की विदाई के बाद ऑस्ट्रेलिया को 2023 वर्ल्ड कप से पहले न सिर्फ एक कप्तान खोजना है, बल्कि एक ओपनर की भी तलाश करनी है. 

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ जारी सीरीज़ की बात करें तो पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने न्यूजीलैंड ने 233 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे चेज़ करते हुए कैमरन ग्रीन ने 89 और ऐलेक्स कैरी ने 85 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई. 

दूसरा वनडे भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 195 रन बनाए. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पारी 82 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने न सिर्फ दो अहम विकेट लिए, बल्कि 38 रन भी बनाए. ऐडम ज़म्पा ने पांच विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के बाद कुर्सियां चल गईं

Advertisement