The Lallantop

'बीजेपी से बेहतर है कांग्रेस', उद्धव ठाकरे ने विलय के सवाल पर मन की बात भी बोल दी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे बहुत पहले ही आदेश दे चुके हैं. उनका इशारा इन दिनों वायरल हो रहे बाल ठाकरे के उस पुराने भाषण की ओर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'गद्दारों' की पिटाई की जानी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
उद्धव ठाकरे ने कहा वो पद छोड़ने को तैयार हैं. फोटो-PTI

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उद्धव ठाकरे ने शिवसेना स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं को लगे कि वे शिवसेना प्रमुख पद के लिए योग्य नहीं हैं, तो वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं और किसी भी योग्य व्यक्ति को पद देने को भी तैयार हैं।
  • शिवसेना में बागी सांसदों के खिलाफ आरोप लगे हैं कि वे पार्टी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं और उनकी जवाबदेही तय करने का अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया है, जिससे अंदरूनी राजनीतिक संघर्ष स्पष्ट होता है।
  • उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि यदि 'ऑपरेशन लोटस' जैसे प्रयास जारी रहे तो शिवसेना को भी 'ऑपरेशन कमल' जैसी कार्रवाई करनी पड़ेगी, जो आगामी राजनीतिक स्थिति पर असर डाल सकती है।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में जो खलबली मची हुई है, उस पर अब खुद उद्धव का बयान आया है. उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' पर बात की, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. बागी नेताओं के बयानों पर पलटवार किया. और इस्तीफे की बात करते हुए ये तक कहा कि वो किसी को भी शिवसेना प्रमुख बनाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर भाजपा को शिवसेना का साथ नहीं मिला होता तो बहुत पहले ही खत्म हो गई होती.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिन- शुक्रवार, 19 जून. मौका- शिवसेना स्थापना दिवस. पार्टी के 60 साल पूरा हो गए हैं. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था था. इंडिया टुडे से जुड़े मुस्तफा शेख की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे बहुत पहले ही आदेश दे चुके हैं. उनका इशारा इन दिनों वायरल हो रहे बाल ठाकरे के उस पुराने भाषण की ओर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘गद्दारों’ की पिटाई की जानी चाहिए.

shivsena foundation day
शिवसेना स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत. फोटो- PTI

इसके बाद उद्धव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर इस तरह के 'ऑपरेशन' चलते रहे तो हमें भी "ऑपरेशन कमल" करना पड़ेगा." उन्होंने आरोप लगाया कि देश अराजकता की ओर बढ़ रहा है. लोगों को चुनाव लड़ने के लिए नामांकन तक भरने नहीं दिया जा रहा है. उद्धव ने कहा, 

Advertisement

“मेरी BJP को सलाह है कि अगर आप इसी तरह चलते रहे तो आपका कोई भविष्य नहीं है. युवाओं को कम मत आंकिए. उन्होंने हमें आजादी की लड़ाई दी थी और वे बड़े बदलाव भी ला सकते हैं.”

इस्तीफा देने को तैयार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं को लगता है कि वो शिवसेना प्रमुख पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं, तो वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, 

“मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का प्रमुख बनाने के लिए तैयार हूं. मैं संघर्ष छोड़ने वाला नहीं हूं, लेकिन जिस दिन आपको लगे कि मैं इस पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं, उसी दिन मैं यह जिम्मेदारी छोड़ दूंगा.”

Advertisement

इस बात पर वहां मौजूद शिवसैनिकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए और उद्धव से पार्टी प्रमुख बने रहने की अपील की.

'कॉकरोच' पर बात

शिवसेना प्रमुख ने और भी मुद्दे छेड़े. बोले, "मैं कोई भविष्यवक्ता (fortune teller) नहीं हूं और न ही ज्योतिष में विश्वास करता हूं. लेकिन जिस देश में युवाओं को कॉकरोच कहा जाए, उसका भविष्य क्या होगा? चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाया जा रहा है. इतना सब हासिल करने के बाद देश का क्या करेंगे? जेपी नड्डा ने कहा था कि देश में एक ही पार्टी रहेगी. वे 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की बात करते हैं, लेकिन उनका रास्ता 'वन पार्टी, नो इलेक्शन' की ओर बढ़ता दिख रहा है."

Uddhav Thackeray
उद्धव ने आरोप लगया देश को बीजेपी ‘वन पार्टी, नो इलेक्शन' की ओर ले जा रही. फोटो- PTI
बागी सांसदों की जवाबदेही

उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर जाने वाले सांसदों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, "उन्हें जिताने के लिए आपने मेहनत की थी. अब उन्हें जवाबदेह बनाने का अपना अधिकार इस्तेमाल कीजिए. किसानों ने चंदा दिया और ये उम्मीदवार जीतकर आए. मेरे आदेश का इंतजार मत कीजिए, उनसे सवाल पूछिए और उनका हिसाब मांगिए."

कांग्रेस पर क्या बोले?

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पर भी बात की. उन्होंने कहा, 

"कांग्रेस के साथ हमारे मतभेद रहे हैं. बीजेपी की वजह से हमने कांग्रेस को अपना दुश्मन माना था. कांग्रेस ने हमारे नेताओं को तोड़ा, लेकिन कभी हमारा अपमान नहीं किया. उन्होंने कभी मातोश्री की आलोचना नहीं की. कांग्रेस ने हमेशा अपनी बात पर कायम रहने की कोशिश की. वे हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी से बेहतर हैं. अगर शिवसेना ने बीजेपी का साथ नहीं दिया होता, तो बीजेपी बहुत पहले खत्म हो गई होती."

कांग्रेस-शिवसेना (UBT) का विलय होगा?

भले ही उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की तारीफ की, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (UBT) के कांग्रेस में विलय की अटकलों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि उल्टा अब ऐसी स्थिति बन रही है कि बीजेपी को ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होना पड़ सकता है.

उद्धव ने कहा, "शिवसेना का जन्म किसी पार्टी में विलय होने के लिए नहीं हुआ था. इसका गठन मराठी लोगों के अधिकारों की रक्षा और हिंदुत्व के लिए हुआ था. कांग्रेस ने भी हमें परेशान किया है. हमारी आधी से ज्यादा राजनीतिक जिंदगी कांग्रेस के साथ दुश्मनी में बीती है. हमारे रिश्ते बेहद कटु रहे हैं."

उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर गए सांसद और उस्मानाबाद से सांसद रहे ओमराजे निंबालकर के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य कारणों से उद्धव प्रचार के लिए नहीं निकलते, तो कम से कम आदित्य ठाकरे को मैदान में उतरना चाहिए. इसके जवाब में उद्धव ने कहा कि अगर वो प्रचार करने नहीं गए थे, तो फिर ओमराजे निंबालकर चुनाव कैसे जीत गए? इसके बाद उद्धव ने बागी सांसदों के लिए सवाल छोड़ा कि अब ये लोग विश्वासघात के पाप का प्रायश्चित कहां करेंगे और अपने माथे पर लगे गद्दारी के दाग को कैसे मिटाएंगे. 

वीडियो: राजधानी: कब लिखी गई उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़ने की स्क्रिप्ट?

Advertisement