The Lallantop

ED की रेड के बाद गिरफ्तार हो गए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा, आरोप क्या हैं?

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से पार्टी पर ही भारी पड़ेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा के बीजेपी जॉइन न करने की वजह से उन पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है (PHOTO-AajTak)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मई को पंजाब सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. ED के इस कदम ने पंजाब की AAP सरकार और BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है. अरोड़ा के मामले के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से बीजेपी पर ही भारी पड़ेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा के बीजेपी जॉइन न करने की वजह से उन पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Arvind Kejriwal ने ED की रेड पर क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED की छापेमारी को लेकर चर्चा पंजाब के हर घर तक पहुंच चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं समेत सभी लोग राज्य (पंजाब) के प्रति केंद्र के रवैये से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आप (बीजेपी) गिरफ्तार करेंगे, वो तो चार दिन में जेल से बाहर आ जाएंगे. लेकिन BJP अगले 20 सालों तक पंजाब में घुस भी नहीं पाएगी. केजरीवाल ने कहा,

पंजाब के घर घर में ED रेड की चर्चा है. जिस तरह मोदी जी और बीजेपी पंजाब के साथ ‘धक्का’ कर रहे हैं, लोग उन्हें खूब भला-बुरा कह रहे हैं. यहां तक कि बीजेपी वाले खुद भी बीजेपी की खूब बुराई कर रहे हैं. मोदी जी पंजाब को कभी समझे ही नहीं. एक पंजाबी प्यार से अपना सब कुछ दे देगा लेकिन उसके साथ ‘धक्का’ (धोखा) करोगे तो पूरी ताकत से बदला लेगा. 

Advertisement

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मोदी जी चार ED की रेड और करवा दो. बीजेपी की सारी सीटों पे जमानत जब्त हो जाएगी. जिनको आप गिरफ्तार करोगे. वो तो चार दिन बाद बाहर आ जाएंगे. पर बीजेपी अगले बीस साल पंजाब में घुसने लायक नहीं बचेगी.’

मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में केस दर्ज

ED ने 17 अप्रैल को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली थी. एक महीने से भी कम समय में उन पर दोबारा रेड हुई है. उसी जांच के हिस्से के तौर पर ईडी ने कथित फर्जी बिक्री और निर्यात के मामले में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड, संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी संस्थाओं से जुड़ी 157.12 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया था.

संजीव अरोड़ा वर्तमान में लुधियाना वेस्ट से AAP के विधायक हैं. उन्होंने पहले कहा था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी जताया था कि सत्य की जीत होगी. संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर 2024 में भी ED ने एक कथित औद्योगिक जमीन के दुरुपयोग के मामले में छापा मारा था. तब वे राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यरत थे।

Advertisement

वीडियो: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने अखिलेश, केजरीवाल का नाम क्यों लिया?

Advertisement