The Lallantop

हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

Jharkhand सरकार के मंत्री Sudivya Kumar Sonu का Heart Attack से निधन हो गया. सुदिव्य राज्य की सत्ताधारी सरकार Jharkhand Mukti Morcha पार्टी के एक सीनियर नेता थे. उनके निधन पर सूबे में 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया. (फोटो- JmmJharkhand)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और JMM के सीनियर नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 56 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिस पर राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई।
  • सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित नेता थे जिन्होंने अस्थिर राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी के आंतरिक संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उनके निधन के बाद राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 7 सितंबर को बंद रहेंगे और पार्टी ने उनके योगदान को याद रखने तथा उनके लिए श्रद्धांजलि देने की घोषणा की है।

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सीनियर नेता सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उन्होंने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. राज्य सरकार ने सुदिव्य के निधन पर सूबे में 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान सभी सरकारी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा. साथ ही किसी भी आधिकारिक प्रोग्राम का आयोजन नहीं किया जाएगा.

Advertisement
मुख्यमंत्री झारखंड ने दी श्रद्धांजलि 

सुदिव्य कुमार सोनू की निधन पर राज्य में सोमवार, 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी ऑफिस बंद रहेंगे. मंत्री के असामयिक निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

‘देर रात अपने बड़े भाई प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुखद समाचार मिला. मेरे लिए इस खबर को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल है. सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ गया, जिसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है.’

Advertisement
Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री झारखंड ने आगे लिखा कि सुदिव्य कुमार उनके लिए सिर्फ एक दोस्त या राजनीतिक कलीग नहीं थे. बल्कि, वो उनके बड़े भाई की तरह थे. जो उन्हें प्यार, मार्गदर्शन और हर मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहते थे. हेमंत सोरेन ने आगे लिखा,

‘झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के तौर में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया. झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना को हमेशा याद की जाएगी.’

JMM ने दी श्रद्धांजलि 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुदिव्य कुमार गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. उनके पास राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी थी. इसके अलावा वो पर्यटन, कला- संस्कृति और खेल एंव युवा मामलों का प्रभार भी देखते थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी (JMM) की ओर से भी सुदिव्य कुमार की मौत पर श्रद्धांजलि दी है. JMM ने एक्स पर लिखा,

Advertisement

‘कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी यादें ही हमारे साथ हैं. जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुख और शोक में छोड़ गई है. JMM के समर्पित साथी और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है.’

JMM
JMM ने दी श्रद्धांजलि.

पार्टी ने अपनी पोस्ट में सुदिव्य कुमार के निधन को पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए एक क्षति बताया है. साथ ही लिखा कि उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, सुदिव्य कुमार को हेमंत सोरेन का सबसे करीबी साथी माना जाता है. उन्होंने JMM के भीतर के समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नाबालिग छात्रा के पिता को पीटने का मामला

इसके अलावा साल 2024 में जमीन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कथित मामले के समय सोरेन के गिरफ्तारी के समय भी वो पार्टी के लिए खड़े रहे.

वीडियो: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप

Advertisement