The Lallantop

गुजरात में बीजेपी की ऐसी लहर, ऑफिस के चपरासी को टिकट दिया तो वो भी जीत गया

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. पार्टी ने सभी महानगरपालिकाओं में जीत दर्ज की है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी का जलवा रहा है. इस बीच एक प्रत्याशी ने सबका ध्यान खींचा है. मेहसाणा के बीजेपी कार्यालय में लोगों को चाय पिलाने वाले एक शख्स पार्षद चुने गए हैं.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी ऑफिस में चपरासी की नौकरी करने वाले रमेशभाई भील पार्षद चुने गए हैं. (इंडिया टुडे)

लोकतंत्र में तमाम खामियां हो सकती हैं. वोट की सियासत पर भी तमाम सवाल हैं. लेकिन इससे कुछ ऐसी कहानियां भी निकलती हैं, जिनसे व्यवस्था के अंतिम जन तक पहुंचने की उम्मीद बंधती है. गुजरात के स्थानीय निकाय से एक ऐसी ही खबर आई है. मेहसाणा के बीजेपी ऑफिस में चपरासी की नौकरी करने वाले रमेशभाई भील पार्षद चुने गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रमेशभाई भील मेहसाणा के बीजेपी ऑफिस में चपरासी की नौकरी करते हैं. उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की है. 50 साल के रमेशभाई 28 साल से यहां आने वाले नेताओं को चाय-पानी पिलाते रहे हैं. बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें वार्ड नंबर-13 से प्रत्याशी बनाया. रमेशभाई पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे और जीत दर्ज कर पार्षद बने. उनके साथ उनके पूरे पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है. 

पार्षद चुने जाने के बाद इंडिया टुडे से बातचीत में रमेशभाई ने बताया, 

Advertisement

मैं पहले बीजेपी कार्यालय में एक सेवक के तौर पर सेवा करता था. मुझे वार्ड नंबर 13 से टिकट मिला और हम बहुमत से जीत गए. पूरा पैनल जीत गया. अब हम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे. मैं बहुत छोटा आदमी था. कार्यालय में सबको चाय पानी पिलाता था. अब मैं महानगरपालिका में कॉरपोरेटर (पार्षद) बना हूं. तो बस्ती की सेवा भी करूंगा और कार्यालय में भी काम करूंगा.

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से चल रही है. राज्य में कुल 9962 निकाय सीटें हैं. इनमें से 9986 के रिजल्ट आ चुके हैं. बीजेपी ने अब तक 7491 सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस को 1740 और बाकी पार्टियों को 755 सीटें मिली हैं. इस चुनाव में बीजेपी का विनिंग पर्सेंटेज 76 है.

Advertisement

बीजेपी ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की है. राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में पार्टी ने फिर से कब्जा किया है. वहीं 9 नए नगर निगमों - आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है.

वीडियो: गुजरात मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल, विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू

Advertisement