The Lallantop

120 गाड़ियों का काफिला निकाला था, BJP नेता पर बड़ा एक्शन हो गया

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव 13 मई को समर्थकों के साथ करीब 120 गाड़ियों के काफिले में भिंड पहुंचे थे. उन्हें भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाया तो इसी खुशी में वो समर्थकों के साथ निकल पड़े. लेकिन काफिले ने एक दिन में ही उनका पद छीन लिया.

Advertisement
post-main-image
सज्जन यादव गाड़ियों का काफिला लेकर निकले थे, पद गंवा बैठे. (PHOTO-AajTak)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील की अनदेखी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को भारी पड़ गई. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में BJP के किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है. एक दिन पहले ही सज्जन सिंह यादव के स्वागत में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकाला गया था. उन्हें पद से हटाए जाने की कार्रवाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नेताओं का लंबा-चौड़ा काफिला लेकर निकलना कोई दुर्लभ घटना नहीं है. लेकिन इस समय देश के हालात दुर्लभ हैं. तेल संकट के चलते पीएम मोदी ने लोगों से जरूरत भर पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने की अपील की है. खुद एसपीजी सुरक्षा में चलने के बावजूद वो दो गाड़ियों से चल रहे हैं. लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता ने 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला निकाल दिया. लिहाजा पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी.

120 गाड़ियों का काफिला

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव 13 मई को समर्थकों के साथ करीब 120 गाड़ियों के काफिले में भिंड पहुंचे थे. उन्हें भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाया तो इसी खुशी में वो समर्थकों के साथ निकल पड़े. लेकिन काफिले ने एक दिन में ही उनका पद छीन लिया.

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इस मामले पर एक पत्र भी जारी किया है. उन्होंने पत्र में कहा कि 13 मई को ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील के विपरीत थी. पार्टी संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है.

पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के चलते कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 126 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने पर जोर दिया है.

वीडियो: PM मोदी की अपील के बाद गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई, जानिए क्या असर होगा?

Advertisement

Advertisement