रोज़मर्रा की सबसे जरूरी चीज़ों में शामिल दूध, अब और महंगा हो गया है. 14 मई 2026 से Amul और Mother Dairy ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. Amul ने अलग-अलग वेरिएंट्स में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. वहीं Mother Dairy ने भी दिल्ली-NCR में नए रेट लागू कर दिए हैं (Milk Price Hike In India).
दूध हुआ और महंगा, Amul और Mother Dairy ने फिर बढ़ाए दाम, नए रेट आज से लागू
Milk Price Hike From Today: Amul और Mother Dairy ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनियों ने इसकी वजह भी बताई है. पिछले दो साल में यह तीसरी बार है जब दूध के दाम बढ़ाए गए हैं.


Amul Taaza (500 ml): 29 रुपये
Amul Gold (500 ml): 35 रुपये
Amul Cow Milk (500 ml): 30 रुपये
Amul Shakti (500 ml): 32 रुपये
Amul Buffalo Milk (500 ml): 39 रुपये
Amul T Special (1 litre): 66 रुपये
Toned Milk (Bulk Vended): 58 रुपये प्रति लीटर
Toned Milk (Pouched): 60 रुपये प्रति लीटर
Cow Milk: 62 रुपये प्रति लीटर
Full Cream Milk: 72 रुपये प्रति लीटर
Double-Toned Milk: 54 रुपये प्रति लीटर
Cow Milk: 62 प्रति लीटर
यह पहली बार नहीं है जब दूध महंगा हुआ है. इससे पहले मदर डायरी ने 30 अप्रैल 2025 को 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से रेट बढ़ाये थे, जिसके बाद 1 मई 2025 को अमूल ने भी दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इससे पहले 4 जून 2024 को भी सभी वेरिएंट के दाम बढ़ाए गए थे, तब भी दाम में 2 रुपए प्रति लीटर तक की ही बढ़ोतरी की गई थी. यानी अब दो साल में तीसरी बार दूध के दाम बढ़े हैं.
दूध के दाम बढ़ाए क्यों गए?इन दोनों डेयरी कंपनियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में पशुओं के चारे, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग और ऑपरेशन कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हुई है. यही वजह है कि दूध के दाम बढ़ाने पड़े. साथ ही किसानों को ज्यादा भुगतान देने की बात भी कही गई है. अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है.
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ पैकेट दूध तक सीमित नहीं रहता. इसका असर दही, पनीर, घी, मक्खन, आइसक्रीम और मिठाइयों जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की लागत पर भी पड़ सकता है. दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब पहले से ही सब्जियां, फल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की कई चीजें महंगी चल रही हैं. ऐसे में अब चाय के कप से लेकर बच्चों के टिफिन तक का खर्च थोड़ा और बढ़ सकता है.
(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहे कुमार ऋषभ ने लिखी है)
वीडियो: अमूल के एक्सपायरी प्रोडक्ट्स के साथ पर्दे के पीछे ये खेल चल रहा है...






















