The Lallantop

अनंत सिंह के सामने महिला डांसर पर उड़ाए नोट, लहराए हथियार, वीडियो आते ही मोकामा विधायक पर FIR

Anant Singh Gopalganj Case: विधायक के स्वागत में डांस का इंतज़ाम किया गया था. डांस शुरू हुआ तो नोटों की बारिश हो गई. साथ में अवैध और प्रतिबंधित हथियार भी खुलेआम लहराए गए. इस मामले पर अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Advertisement
post-main-image
विधायक अनंत सिंह के समर्थक डांस के वक़्त हथियार लहरा रहे थे. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह और उनके नौ समर्थकों के खिलाफ गोपालगंज में एक समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने और सार्वजनिक रूप से नोट उड़ाने के एक वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • यह मामला 2 मई को गोपालगंज में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा अवैध और लाइसेंसी हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने के कारण उत्पन्न हुआ, जिसे पुलिस ने वीडियो जांच के बाद अपराध माना।
  • एफआईआर के बाद स्थानीय पुलिस ने साइबर निगरानी शुरू की है और सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है।

बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. 2 मई को एक वीडियो सामने आया था जिसमें अनंत सिंह फ्रंट सीट पर बैठे डांस का आनंद उठा रहे थे. चारों तरफ से नोट उड़ाए जा रहे थे. ज़मीन और हवा में नोट ही नोट. साथ में विधायक के समर्थक हथियार लहरा रहे थे. उनमें से कुछ अवैध हथियार भी थे. इसी वीडियो के आधार पर अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है.

Advertisement

आजतक से जुड़े शशि भूषण की रिपोर्ट के मुताबिक, गोपालगंज में सेमराव गांव के मुखिया गुड्डू राय के बेटे का उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में अनंत सिंह भी इनवाइटेड थे. अनंत सिंह प्रोग्राम में गए, साथ में उनके समर्थक भी पहुंचे. विधायक के स्वागत में डांस का इंतज़ाम किया गया. डांस शुरू हुआ तो नोटों की बारिश हो गई. साथ में अवैध और प्रतिबंधित हथियार भी खुलेआम लहराए गए. आरोप लगा कि अनंत सिंह के समर्थकों ने हथियार लहराकर पब्लिक में डर फैलाने की कोशिश की है. गोपालगंज पुलिस ने एक प्रेस नोट भी शेयर किया. लिखा, 

‘हमने वीडियो की जांच की है. आरोपी अवैध, प्रतिबंधित और लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं. 9 लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साइबर निगरानी रखी जा रही है. इस तरह की हरकतों पर भी हमारी नज़र है. सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से हथियारों का प्रदर्शन करना या उसे प्रमोट करना दंडनीय अपराध है. ऐसी चीज़ों से दूर रहें, वरना एक्शन लिया जाएगा.’

Advertisement

इस मामले पर 4 मई को शिकायत दी गई थी. FIR में अनंत सिंह, गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशू राय, सौरव कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव और गुंजन सिंह के नाम शामिल हैं. 

रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल की नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस घटना को महिला विरोधी बताया है. उन्होंने X पर डांस की तस्वीर शेयर की, जिसमें अनंत सिंह भी बैठे नज़र आ रहे हैं. साथ में लिखा, 

‘लालू जी और बिहार के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर ने बिहार की कला-संस्कृति को संजोया था. बड़े अफसोस की बात है कि एक महिला को हज़ारों लोगों के सामने नाचने को मजबूर किया गया. उसके ऊपर नोटों की गड्डी उड़ाई गई. ये कैसा महिला सम्मान हो रहा है? सत्तापक्ष का चरित्र भी इस विधायक जैसा ही है.’

Advertisement

इस मामले को लेकर अनंत सिंह या किसी दूसरे आरोपी समर्थक का बयान सामने नहीं आया है. 

वीडियो: मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बड़ी जीत, जन सुराज उम्मीदवार की करारी हार

Advertisement