The Lallantop
Logo

सेहत: जानिए कैसे फैलती है 'सलमोनेलोसिस'? उल्टी-दस्त से बचना है तो इन बातों का ध्यान रखें

ये बैक्टीरिया इस चॉकलेट फैक्ट्री के उस टैंक में पाया गया जहां चॉकलेट बनती है.

Advertisement

27 मार्च 2022 को WHO की तरफ से एक वार्निंग जारी होती है. वार्निंग में WHO कहता है कि 100 से ज्यादा देशों में सलमोनेलोसिस नाम की एक बीमारी फैल गई है. इस वजह से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे. दुनियाभर में हड़कंप मच गया. WHO ने जांच के आदेश दे दिए. जांच की रिपोर्ट आई तब पता चला कि बेल्जियम की एक चॉकलेट के जरिए इस बीमारी का विस्फोट हुआ. दरअसल ये बीमारी एक बैक्टीरिया के कारण होती है, जोकि जानवरों की आंतों में पाया जाता है. और ये बैक्टीरिया इस चॉकलेट फैक्ट्री के उस टैंक में पाया गया जहां चॉकलेट बनती है. तो आज हम इसी बैक्टीरिया और इससे होने वाली बीमारी सलमोनेलोसिस के बारे में बात करेंगे. और डॉक्टर से जानेंगे कि सलमोनेलोसिस क्या होती है, कैसे फैलती है. इसका इलाज क्या है. साथ ही इससे बचाव कैसे करें. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement