The Lallantop
Logo

सेहत: फिट रहने और वजन घटाने के लिए देर तक चलना बेहतर है या थोड़ा दौड़ना?

चलने का ये मतलब नहीं आप बस ठहलें. चलना यानी तेज़-तेज़ चलना. जिसको ब्रिस्क वॉकिंग कहते हैं. तभी उसका कुछ फ़ायदा होता है. अगर आप वज़न घटाने के लिए चल रहे हैं पर सुस्ती में तो ये बेकार जा रहा है. ये तो बात हो गई वॉकिंग की.

Advertisement

फिट रहने के लिए, हेल्दी रहने के लिए और वज़न घटाने के लिए एक्सरसाइज ज़रूरी है. अब जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते या नहीं कर सकते, उनको वॉक करने की सलाह दी जाती है. यानी चलने की. चलने का ये मतलब नहीं आप बस ठहलें. चलना यानी तेज़-तेज़ चलना. जिसको ब्रिस्क वॉकिंग कहते हैं. तभी उसका कुछ फ़ायदा होता है. अगर आप वज़न घटाने के लिए चल रहे हैं पर सुस्ती में तो ये बेकार जा रहा है. ये तो बात हो गई वॉकिंग की. अब आते हैं रनिंग पर. यानी भागना. ये भी फिट रहने और वज़न घटाने का बढ़िया तरीका है. पर इन दोनों में ये ज़्यादा फ़ायदेमंद कौन सा है? फिट रहने के लिए किस केस में आपको वॉक करना चाहिए और कब दौड़ना चाहिए, ये हमें बताया डॉक्टर ने. आप भी सुनिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement