पोस्टर गर्ल में हम बात करेंगे उन महिलाओं की जो समाज में अपने काम से अलग मुकाम बना रही हैं. आज के एपिसोड में बात होगी एक ऐसी महिला के बारे में जिनकी बहादुरी वीडियो काफी वायरल है. पुणे, महाराष्ट्र की रहने वाली योगिता सातव ने अपनी सूझबूझ से कई लोगों की जान बचाई है. कुछ दिन पहले योगिता पिकनिक मनाकर बस से लौट रही थी, तभी रास्ते में अचानक बस ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई. इससे बस में सवार महिलाएं और बच्चे काफी डर गए. इस कठिन समय में योगिता ने एक बहुत ही साहसी कदम उठाया. उन्होंने खुद बस चलाई और ड्राइवर को अस्पताल ले गईं. योगिता ने पहले कभी बस नहीं चलाई थी. ऐसे में योगिता ने यह सब कैसे किया? देखिए वीडियो.
पोस्टर गर्ल: पुणे की योगिता सातव ने मुसीबत में पहली बार बस कैसे चलाई?
पिकनिक से लौटते समय बस ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










