बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. लेकिन इस बार एक नई बात पता चली है. डेंगू का असर दिमाग और पूरे नर्वस सिस्टम पर पड़ता है. इसके बारे में डॉक्टर साहब से पूछेंगे. पर उससे पहले ये समझ लेते हैं कि आखिर हर साल बारिश के मौसम में ही डेंगू क्यों फैलने लगता है? अगर डेंगू हो जाए तो शरीर में क्या होता है? सबसे ज़रूरी बात. डेंगू से बचें कैसे? वीडियो देखें.
सेहतः डेंगू से दिमाग और नर्वस सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?
बारिश होते ही जगह-जगह पानी इकट्ठा होने लगता है. इसकी वजह से गड्ढे पानी से भर जाते हैं. फिर इनमें मच्छर पनपने लगते हैं. इस मौसम में एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस नाम के मच्छर खासतौर से बढ़ जाते हैं. ये लोगों को काटकर डेंगू वायरस फैलाते हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











.webp?width=275)










