The Lallantop
Logo

लॉकडाउन के बीच गर्भवती महिला ने अपने बेटे का नाम कांस्टेबल के नाम पर क्यों रखा?

मामला नार्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार का है.

Advertisement

दिल्ली की एक महिला ने अपने बच्चे का नाम उस पुलिस कॉन्स्टेबल के नाम पर रखा है जिसने उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया. कॉन्स्टेबल का नाम दयावीर सिंह है. मामला नार्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार का है. दरअसल, 28 साल की अनूपा को 23 अप्रैल की सुबह लेबर पेन शुरू हो गया. परिवारवालों ने एंबुलेंस को कॉल किया. पर कई बार कॉल करने के बाद सहायता नहीं मिली. फिर पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति ने SHO आरती शर्मा और बीट कॉन्स्टेबल दयावीर को फोन किया. उनसे मदद मांगी.

Advertisement

Advertisement
Advertisement