बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या. 29 साल के हैं. 2019 में बेंगलुरु साउथ से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. अब ये युवा सांसद अपने पांच साल पुराने एक ट्वीट की वजह से लपेटे में आ रहे हैं. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या का एक पांच साल पुराना ट्वीट चर्चा में है. उन्होंने पत्रकार तारिक फ़तह को क्वोट करते हुए लिखा है: “अरब की 95% महिलाओं ने पिछले कई सौ साल में कभी ऑर्गैज़म का एहसास नहीं किया है. हर मां ने बच्चे सिर्फ सेक्स करके ही पैदा किए, प्यार करके नहीं.” तेजस्वी/फ़तह के दिए गए इन डाटा का सोर्स क्या है, मालूम नहीं. ये किस कॉन्टेक्स्ट में उस वक़्त लिखा गया था, ये भी मालूम नहीं. हमें बस इतना मालूम पड़ रहा है कि ट्विटर पर अच्छी-खासी बहस पसर गई है.
चरमसुख, चरमोत्कर्ष, ऑर्गैज़म: तेजस्वी सूर्या की बात पर हंगामा है क्यों बरपा?
या इलाही ये माजरा क्या है?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










