The Lallantop
Logo

केरल की रहने वाली महिला की कोरोना रिपोर्ट 20 बार पॉजिटिव आई, तो क्या कहा?

डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने आपबीती बयां की.

Advertisement

62 साल की एक महिला. पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में एडमिट थीं. कोरोना पॉजिटिव होने के चलते. 20  बार टेस्ट हुए. हर बार पॉजिटिव रिपोर्ट आई. आखिर 48 दिनों तक कोरोना वायरस से लड़ते रहने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. महिला केरल की हैं. पत्तनमथिट्टा जिले के वादासेरिकारा गांव में रहती हैं. मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार कोज़ेन्चेरी के जिला अस्पताल में आठ मार्च को एडमिट हुई थीं. इनका परिवार इटली से लौटे एक परिवार के संपर्क में आया था. इसके बाद जांच में महिला और उनकी बेटी कोरोनापॉजिटिव निकले. बेटी तो जल्दी ठीक हो गई. लेकिन महिला का टेस्ट बार-बार पॉजिटिव आता रहा.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement