The Lallantop

सेक्स डॉल, नाग, स्मार्ट फोन से कर डाली शादी, जानिए इन पांच अनोखी शादियों के बारे में

प्यार इन्हें किस मोड़ पे ले आया... कि दिल करे हाय, कोई ये बताए क्या होगा?

Advertisement
post-main-image
एक ने सेक्स डॉल के साथ शादी की(यूरी तोलोचको), और एक ने की खुद से शादी(क्षमा बिंदु)

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं. इस शादी में उनके पेरेंट्स वीडियो कॉल से जुड़ेंगे, वहीं उनके करीबी दोस्त भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे. क्षमा का कहना है कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन हमेशा से दुल्हन बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है.

Advertisement

इस तरह की शादी को सोलोगैमी कहते हैं. क्षमा का कहना है कि भारत में इस तरह की शादी करने वाली वो पहली व्यक्ति हैं. हालांकि, दुनिया में ये सोलोगैमी का पहला मामला नहीं है. ब्राज़ील की एक महिला ने अगस्त 2021 में खुद से शादी की थी. इसके बाद नवंबर, 2021 में उन्होंने ऐलान किया कि उनको कोई और मिल गया है और इसलिए उन्हें खुद को तलाक देना है. ये तो हुई खुद से शादी की बात. लेकिन अतरंगी शादियों की कमी नहीं है. कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने चीज़ों से शादी की है. आज बात ऐसे पांच लोगों के बारे में.

कजाकिस्तान के शख्स ने की सेक्स डॉल से शादी

कजाकिस्तान के यूरी तोलोचको ने 2020 में एक सेक्स डॉल से शादी की थी. उन्होंने 2019 में उस सेक्स डॉल को शादी के लिए बाकायदा प्रपोज़ भी किया था और उससे पहले आठ साल तक कथित तौर पर उस सेक्स डॉल को डेट भी किया था. डॉल का नाम मार्गो था. यूरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वीडियो भी शेयर किया था. जिसे लोगो ने काफी पसंद किया. जनवरी, 2021 में यूरी ने कहा था कि जब मार्गो रिपेयर के लिए गई थी, तो उन्होंने उसे चीट किया था, यूरी ने बताया था कि उन्होंने एक दूसरे ऑब्जेक्ट के साथ संबंध बनाए थे.

Advertisement

डिजिटल कैरेक्टर से शादी

जापान के नेने अनेगासाकी ने एक गेम की एक फीमेल कैरेक्टर से शादी कर ली. नेने का कहना है उनकी ये डिजिटल पत्नी असली पत्नियों जैसी नहीं है. ये उनसे ज्यादा अच्छी है. वो कहते हैं, 

“अगर मैं देर से मैसेज का रिप्लाई करता हूं तो ये गुस्सा नहीं होती और होती है तो जल्दी से मान जाती है.”

Advertisement
उड़ीसा की महिला ने की सांप से शादी 

उड़ीसा में 2006 में एक महिला ने सांप से शादी कर ली. वो भी ऐसा-वैसा सांप नहीं. कोबरा यानी नाग से. महिला का कहना था उसे सांप से प्यार हो गया है. उसने  हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सांप से शादी की. इस शादी में 2000 से भी ज़्यादा लोग शामिल थे. लोगो का कहना था इस शादी में जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

महिला ने सांप शादी कर ली(सांकेतिक फोटो)
रॉबर्ट पैटिनसन के कार्डबोर्ड से शादी 

ब्रिटिश एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन की फैन फॉलोइंग भयंकर है. इतनी कि लोग उनकी एक झलक, उनके छुए सामान को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. 2013 में लॉरेन एडकिंस नाम की महिला ने दावा किया उन्होंने रॉबर्ट पैटिनसन के कार्डबोर्ड कटआउट से शादी की. लॉरेन अपने ‘लव इज ओवरटेकिंग मी’ नाम की थीसिस पर काम कर रही थीं. और उसी समय उन्हें रॉबर्ट से प्यार हुआ. लॉरेन रॉबर्ट के कार्डबोर्ड कटआउट के साथ हॉलीवुड साइन पर चढ़ गईं. जिसके बाद लोगों को इस शादी का पता चला.

रोबर्ट पैटिनसन
स्मार्ट फोन से शादी 

आजकल मोबाइल फोन के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है. और इस बात को हारून चेरवेनाकी नाम के शख्स ने दिल पे ले लिया. और अपने मोबाइल फोन से शादी कर ली. उसने ये शादी लॉस वेगास में की. उसने कहा, 

"अगर हम खुद से ईमानदार होने जा रहे हैं. हम जब शांत रहना चाहते है तब, दुखी रहते है तब, ज़्यादा खुश होते है तब और सोने से पहले भी फोन का इस्तेमाल करते हैं. और यह मेरे लिए एक रिश्ता है. मेरे मोबाइल से ये मेरा लंबा रिश्ता है. इसलिए मैंने अपने स्मार्ट फोन से शादी करने का फैसला लिया."

आदमी ने मोबाइल को अपना जीवनसाथी चुना

वैसे, ये जानना इंटरेस्टिंग होगा कि ये शादियां अब तक चल रही हैं या नहीं!  

ये खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं मनीषा ने लिखी है.

Advertisement