The Lallantop

फिर से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं सब्ज़ियों से जूस

कद्दू के जूस के ये फायदे आपने पहले नहीं सुने होंगे.

Advertisement
post-main-image
सब्जी खाने में मज़ा नहीं आता तो जूस पीकर उठाएं फायदा

मौसम बदल रहा है. आस-पास ज़्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं. देश के कई शहरों में कोरोना वायरस के मामले भी फिर से बढ़ रहे हैं. वायरल इंफेक्शन और कोविड से बचने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आपकी इम्युनिटी मजबूत हो. इसके लिए आपको अपनी डायट का ख्याल रखना होगा, डायट में सब्जियों और फलों को शामिल करना होगा. लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल की वजह से हम बैलेंस्ड डाइट नहीं ले पाते. जिसकी वजह से शरीर में न्यूट्रीशंस की कमी होने लगती है और शरीर कमज़ोर होने लगता है. ऐसे में मिनटों में बन जाने वाले सब्ज़ियों के जूस आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. ये न्यूट्रीशन से तो भरपूर होते ही हैं, साथ ही बॉडी को डिटॉक्स कर के टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालते हैं .

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Best Vegetable Juices for Immune System

अब इससे पहले कि आप सोचें कि जूस बनाना भी तो एक काम है, तो हम आपको बता दें कि सब्ज़ियों का जूस बनाने की ट्रिक एकदम सिंपल है. आपको बस उस सब्ज़ी को छीलकर धोना है. अगर आपके पास जूसर है तो उसे जूसर में डालकर उसका रस निकाल लें. अगर जूसर नहीं है तो उसके छोटे पीसेस काटकर उसे मिक्सी में पीसकर छान लेना है. इसके बाद उसमें आप सेंधा नमक या काला नमक डालकर पी सकते हैं. सिंपल. 

अब जान लेते हैं उन वेजिटेबल जूसेस के बारे में जो हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं.

Advertisement
लौकी का जूस

लौकी का रस कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस और विटामिन से भरपूर होता है. ये शरीर को थकान से लड़ने में मदद करता है. दिन में एक बार लौकी का जूस पीने से आप ज्यादा एनर्जेटिक और हेल्दी महसूस करेंगे.

Gourd Juice rich in vitamins and minerals helps to increase Immunity & make feel more energized
 
गाजर और चुकंदर का जूस

दिन की सही शुरुआत करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है. ये सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर के टॉक्सिक एलिमेंट्स को बाहर निकाल कर बॉडी को क्लीन करता है और उसा नतीजा ये होता कि आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं.

कद्दू का जूस

ये थोड़ा अनयूजवल साउंड कर सकता है लेकिन यकीन मानिए इसके फायदे जानने के बाद आपको ऐसा नहीं लगेगा. कद्दू में विटामिन डी, B1, B2, B6, C और E भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस जूस का एक ग्लास आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा अगर आपके लीवर, किडनी और गॉल ब्लेडर में स्टोन है तो ये जूस आपके लिए भी बहुत फायदेमंद है.

Advertisement
Tomato Juice rich in Vitamin C is a great Immunity Booster
टमाटर का जूस

टमाटर तो हर किचन में पाया जाता है. हेल्थलाइन के अनुसार, इसमें कैलोरीज़ कम होती हैं और विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट ज्यादा. ये आपके हार्ट की हेल्थ का ध्यान रखता है. टमाटर का जूस मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, इन्फ्लेमेशन को कम करता है, और मेल फर्टिलिटी को बढ़ाता है.  

टिप-टॉप: ये वीडियो आपको सही तरीके से फल खाना सिखा देगा

Advertisement