गुंटूर. आंध्र प्रदेश का शहर. यहां 29 साल की महिला ने कथित तौर पर अपनी नौ महीने की बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया. अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर. घटना शनिवार, 29 अगस्त की है. महिला का नाम मनोग्ना है. वो हैदराबाद में रहती थीं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं. पर लॉकडाउन के दौरान वह अपने पति कल्याण, बेटी तुलसी और सास-ससुर के साथ गुंटूर में रह रही थीं.
इंजीनियर ने कथित तौर पर नौ महीने की बच्ची के साथ पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी
महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर धक्का देने का आरोप लगाया.

पूरा मामला क्या है?
इंडिया टुडे के रिपोर्टर आशीष पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन साल पहले मनोग्ना की शादी कल्याण से हुई थी. नौ महीने पहले ही दोनों को एक बेटी हुई थी. मनोग्ना अपना एमटेक पूरा कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रही थी. वहीं कल्याण भी नेवी में एक प्राइवेट जॉब कर रहे थे. दोनों जॉब की वजह से हैदराबाद में रहते थे.पर लॉकडाउन में गुंटूर आ गए थे.
मनोग्ना और उनकी बेटी तुलसी. (फोटो- इंडिया टुडे)पुलिस के मुताबिक, मनोग्ना के परिवार का आरोप है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. और ज्यादा दहेज की मांग करते थे. इसी वजह से उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. वो अपनी बेटी के साथ पांचवी मंजिल से कूद गई. पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान तुलसी की ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी, पर मनोग्ना को जख़्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.
परिवार का आरोप
मनोग्ना के पेरेंट्स ने बताया कि उन्हें 29 अगस्त को फोन आया कि तुलसी की मौत हो गई है. वो मौके पर गए, तो बेटी को अस्पताल पहुंचाया. पर उसे बचाया न जा सका.उनका आरोप है कि मनोग्ना के ससुरालवालों ने दहेज न मिलने पर उनकी बेटी और नतिनी को पांचवी मंजिल से कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि शायद मनोग्ना ने अपनी बच्ची के साथ गुस्से में पांचवी मंजिल से कूद कर सुसाइड किया है. फिलहाल उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और दहेज के प्रताड़ित करने के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
वीडियो देखें : ससुरालवालों ने बहू को जला कर घर वालों से कहा- उसने आत्महत्या की कोशिश की!









