The Lallantop

कहा, 'मुंबई के लिए कुछ भी' और मेयर ने फिर पहनी अपनी पुरानी नर्स की यूनिफॉर्म

मुंबई की मेयर ने कोरोना के दौर में कुर्सी से उठ जॉइन किया अस्पताल.

Advertisement
post-main-image
किशोरी पेडनेकर ने नर्स की यूनिफ़ॉर्म में वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कीं. उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को मोटिवेट करने के लिए किया. (तस्वीर: ट्विटर)
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर इस वक़्त ख़बरों में हैं. कोरोनावायरस से चल रही लड़ाई में शहर की प्रथम नागरिक ने अपनी नर्स वाली पुरानी यूनिफार्म पहनी. ताकि हेल्थकेयर वर्कर्स का मनोबल बढ़ा सकें. पॉलिटिक्स में आने से पहले किशोरी नर्स हुआ करती थीं. अब उनके इस कदम की तारीफ़ हो रही है. महाराष्ट्र सरकार ने कुछ समय पहले सभी रिटायर हो चुके हेल्थ केयर स्टाफ से गुजारिश की थी कि वो कोरोना से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आएं. इसी के बाद किशोरी BYL नायर हॉस्पिटल में विजिट पर गईं. NDTV में छपी रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने वहां की नर्सेज से बातचीत की. किशोरी ने बताया
हमारे डॉक्टर, नर्स और स्टाफ कोरोना से लड़ने में लगे हुए हैं. पेशेंट्स का ध्यान रख रहे हैं, और मैं उनके साथ खड़ी होना चाहती हूं ताकि उन्हें मोटिवेट कर सकूं.
उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहें तो घर पर बैठ सकती हैं, लेकिन उनका पद शो ऑफ के लिए नहीं है. उन्हें अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं. मुंबई में जो हालात हैं वो गंभीर हैं. इस बाबात उन्होंने BYL नायर हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टूडेंट्स से भी बात की. उनसे आग्रह किया कि वो लोग भी कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में साथ दें. ये जानकारी दी गई कि जो स्टूडेंट्स सबसे बेहतर काम करेंगे, उन्हें मेयर कप भी दिया जाएगा. किशोरी पेडनेकर नवंबर 2019 में मुंबई में मेयर बनी थीं. शिव सेना से हैं. तीन बार कॉरपोरेटर रह चुकी हैं. मेयर पद के लिए उन्हें NCP और कांग्रेस का समर्थन मिला था.
 
वीडियो: PM CARES फंड और BMC के बाद मुंबई पुलिस को अक्षय कुमार ने कितना डोनेट किया?

Advertisement
Advertisement