The Lallantop

UP पुलिस के खिलाफ लिखने पर जर्नलिस्ट को रेप की धमकी देने वाले की बात सुनिए

माफी मांगी, साथ ही सारा दोष अपने भाई के सिर मढ़ दिया.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ ट्वीट करने पर रेप की धमकी मिली थी.

रोहिणी सिंह. पत्रकार हैं. सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. नागरिकता संशोधन कानून, यानी CAA पर भी लगातार बोलती रही हैं. हाल ही में रोहिणी ने बताया कि किस तरह एक आदमी ने उनका रेप करने की धमकी दी थी. वजह केवल इतनी थी कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वाली यूपी पुलिस के खिलाफ बोला था. खैर, जब रोहिणी ने उस आदमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाई, तो उसने माफी मांग ली. माफीनामा भी लिखा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

देश के कई हिस्सों में CAA का विरोध हो रहा है. सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. यहां प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. पत्थरबाजी हुई और पुलिस ने बुरी तरह से प्रदर्शनकारियों को पीटा. फायरिंग भी की गई. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में करीब एक हफ्ते पहले रोहिणी ने ट्वीट किया था.

Advertisement

उनके ट्वीट के बाद अंकित नाम के एक आदमी ने उन्हें मैसेज किया. उनका रेप करने और जान से मारने की धमकी दी. ये भी बताया कि किस तरह से उनका रेप किया जाना चाहिए और उनकी हत्या होनी चाहिए.

इसके बाद रोहिणी ने पुलिस में शिकायत की. जांच करने पर पता चला कि अंकित मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के बरेली कस्बे का रहने वाला है. फोटो स्टूडियो का काम करता है. परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं.

पुलिस ने जब अंकित को खोज निकाला, तो उसने अपनी गलती मानी. माफीनामे में लिखा,

Advertisement

'मैं 2014 से ट्विटर चला रहा हूं. 485 फॉलोअर हैं. रोहिणी सिंह नाम की मैडम ने यूपी पुलिस के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें मैंने रिप्लाई में ट्वीट किया. मैंने लिखा कि अगर वो यूपी पुलिस के अंडर आएंगी, तो गोली मार दी जाएगी. मैंने ट्वीट में उन्हें कुति* भी लिखा था. फिर मेरे फोन पर संदेश जैन सर का कॉल आया. उन्होंने इस घटना के बारे में पूछा. मैंने अपनी गलती मान ली है. मुझे रोहिणी मैडम के ट्वीट पर गलत कमेंट नहीं करना चाहिए था. मैंने उनसे भी माफी मांग ली है. मैं भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराऊंगा. ऐसी गलती दोबारा करने पर मेरे खिलाफ एकतरफा कार्रवाई होगी.'


रोहिणी ने अंकित के माफीनामे को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया. ये भी बताया कि वो केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, क्योंकि अंकित के परिवार में उसकी मां और बहन भी हैं. रोहिणी ने मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें अंकित ने उन्हें धमकाने के बाद माफी मांगी. साथ ही मैसेज का जिम्मा अपने छोटे भाई के सिर पर भी डालने की कोशिश की. उसने कहा कि उसके छोटे भाई ने ये कमेंट किया था और वो बहुत डरा हुआ है, इसलिए भाई की तरफ से वो खुद माफी मांग रहा है.


Caa Protest Tweet
अंकित ने मैसेज करके पहले धमकी दी, फिर सॉरी कहा. भाई पर आरोप भी लगा दिया.

हालांकि माफीनामे में अंकित ने अपने भाई का कहीं कोई जिक्र नहीं किया. वहीं रोहिणी ने मध्य प्रदेश पुलिस को ट्वीट करके थैंक्यू भी कहा है.



वीडियो देखें:

Advertisement