The Lallantop

महिला का आरोप- दहेज के लिए परेशान करता है पति, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

प्रेग्नेंसी में कुछ महीने ठीक रहे ससुराल वाले, बेटी हुई तो फिर से मारपीट करने लगे.

Advertisement
post-main-image
आरोप है कि ससुराल वाले एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे/ सांकेतिक फोटो

यूपी के बरेली में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज हिंसा का मामला दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली और उसे धूप में मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंटें रख दीं. आरोप है कि शख्स दहेज के लिए पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बरेली के इज्ज़त नगर  थाने के SSP ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में महिला ने बताया, 

“मेरी शादी 8 जुलाई, 2018 को हुई थी. मेरे परिवार वालो ने अपने हिसाब से दहेज दिया था. लेकिन लड़के वालों की मांग ज्यादा थी. शादी के बाद भी उन्होंने एक लाख रूपये की मांग की. जिसका मैंने विरोध किया तो मेरे साथ ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी. जब मारपीट की शिकायत मैंने पति से की तो उसने भी उनका ही साथ दिया. और मेरे प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी. मुझे रोते और चीखते हुए देख पति को खुशी मिल रही थी. अगले दिन ससुराल वालों ने ये कहकर घर से निकाल दिया. कि अपने मायके से एक लाख रूपये लेकर आ तभी तुझे यहां रखा जाएगा.”

Advertisement

मायके वालों ने ससुराल वालों से बातचीत कर पीड़िता को समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया. आरोप है कि जैसे ही मायके वाले घर से गए, आरोपी पति ने महिला को धूप में मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर ईंटे रख दीं. और बोला-जब तक तू अपने मायके से एक लाख रूपये नहीं लेकर आएगी तब तक मैं तेरे साथ ऐसा ही करूंगा.

महिला का आरोप है की जब वो प्रेग्नेंट थी तब ससुराल वालों का बर्ताव कुछ महीनों तक सही रहा, लेकिन जब उसको बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले उस पर फिर से जुल्म करने लग गए और उसे कमरे में बंद कर दिया. इसके साथ महिला का ये भी आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध हैं.

महिला  ने बताया कि किसी तरह से वो ससुराल से निकल कर SSP ऑफिस पहुंच पाईं और अपनी शिकायत दर्ज करवा पाईं. इस मामले में SSP ने जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement

वीडियो: दहेज प्रथा के जीवन बदल देने वाले ये चार फायदे आपको मालूम हैं?

Advertisement