हरियाणा के चुरू ज़िले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना मंहगा पड़ा गया. देर रात तक बारात न पहुंचने की वजह से दुल्हन और उसके परिजन नाराज़ हो गए. केवल नाराज़ नहीं हुए, लड़की वालों ने बेटी की शादी किसी और लड़के से कर दी और दुल्हन को विदा भी कर दिया.
बारात में दूल्हा देर तक नाचता रहा, दुल्हन ने दूसरे से शादी कर ली
मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है.


दूल्हा अपने रिश्तेदार के साथ मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया.
गज्जब बेइज्जती है यार!बारात होती है तो होता है हुड़दंग. शास्त्रों में बारात के नखरों के बारे में अलग से एक चैप्टर है. बारात आएगी, ठहरेगी, सत्कार करवाएगी. चलेगी.. रुक-रुक कर क्योंकि बारात का समय से पहुंच जाना उसी चैप्टर में पाप के रूप में लिखा हुआ है, लेकिन चूरू के एक भईया को चैप्टर पड़ गया मंहगा.
आज तक से जुड़े विजय चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक़, चूरू ज़िले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर नाच रहा था. एक बार शादी होती है, ये सोच कर नाचे ही जा रहा था. रात 9 बजे की निकली बारात, डीजे की धुन और कथित तौर पर शराब के नशे में ऐसी मग्न हुई कि रात 2 बजे पहुंची. जब लड़की वालों ने बारातियों को स्पीड अप करने को कहा, तो वो नाराज़ होकर झगड़ा करने लगे. लड़की वाले नाराज़ हो गए. महूर्त था 1 बज कर 15 मिनट तक का और बारात पहुंची 2 बजे.
गुस्साए दुल्हन के परिवार वालों ने शादी किसी और लड़के से कराने का फैसला कर लिया. रात में उसी मंडप में दुल्हन की शादी किसी और लड़के से कर दी ओर विदाई भी कर दी.
लड़कीवालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो ये लोग आगे क्या निभा पाएंगे!
लड़के वाले ‘गज्जब बेइज्जती है यार’ वाले मुंह लेकर पुलिस के पास पहुंचे. इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. बहरहाल पुलिस ने दोनो पक्षों को बैठाकर समझाया, जिसके बाद दोनो पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर शादी कैंसिल करने पुलिस को लिखित में लिखकर दिया.
वीडियो: क्या अविवाहित औरत अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी से शादी का खर्च मांग सकती है?












.webp?width=275)

.webp?width=275)




