अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए बहुत सारी महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स यानी गर्भनिरोधक दवाइयों का सहारा लेती हैं. पर इन्हें लेकर ज़्यादातर महिलाओं के मन में कई सवाल भी होते हैं. ज़्यादातर लोगों को लगता है कि अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शुरू कर दीं तो आगे जाकर प्रेग्नेंट होने में समस्या होगी. या ये भी हो सकता है कि प्रेग्नेंसी हो ही न पाए. जिसको इनफर्टिलिटी कहते हैं.
विमिन्स डे स्पेशल: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से प्रेग्नेंसी को खतरा होता है और सेक्स की इच्छा नहीं रहती?
कई महिलाओं को ये भी लगता है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स की वजह से उनकी सेक्स लाइफ पर असर पड़ेगा. सेक्स की इच्छा में कमी आएगी. इन सारे सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर से. पर उससे पहले ये समझ लेते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स कैसे काम करती हैं और इनको लेते हुए किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है?

कई महिलाओं को ये भी लगता है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स की वजह से उनकी सेक्स लाइफ पर असर पड़ेगा. सेक्स की इच्छा में कमी आएगी. इन सारे सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर से. पर उससे पहले ये समझ लेते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स कैसे काम करती हैं और इनको लेते हुए किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है?
बर्थ कंट्रोल पिल्स कैसे काम करती हैं?
(डॉ. सुमना बनर्जी, सीनियर कंसल्टेंट, गयनेकोलॉजिस्ट, आकाश हेल्थकेयर)
ये दवाइयां रूटीन में खानी होती हैं. जैसे 21 दिनों या 28 दिनों तक. ये बात डॉक्टर बताते हैं कि कितने दिनों तक खानी हैं. जब महिलाएं इन दवाइयों को लेती हैं तब ये दवाइयां पीरियड्स के 14वें दिन पर ओव्यूलेशन को रोक देती हैं. यानी ये दवाई अंडाशय में अंडे को बनने से रोक देती हैं. इस वजह से प्रेग्नेंसी नहीं होती है. इन दवाइयों का सक्सेस रेट काफी अच्छा है. अगर इसको सही रूटीन में खाया जा रहा है तो अनचाही प्रेग्नेंसी का रिस्क बहुत कम हो जाता है. आंकड़े के मुताबिक ये रिस्क 1% से भी कम होता है
इनको लेते हुए समय का ध्यान रखना जरूरी है यानी रोज़ एक ही समय पर लें. दवाई लेने के समय को आगे-पीछे न करें. अगर किसी दिन का डोज़ मिस हुआ है तो अगले दिन दो डोज़ लें. एक पिछले दिन का और दूसरा उस दिन का. हालांकि दोनों में थोड़ा गैप रखें. अगर दो से ज़्यादा डोज़ मिस हुए हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. एक बात का ध्यान ज़रूर रखें. इन दवाइयों को शुरू करने के 4-6 महीने बाद गायनेकोलॉजिस्ट को ज़रूर दिखाएं. उनसे सलाह लें कि क्या आपको कोई टेस्ट करवाने की ज़रूरत है. अगर आपको कोई दिक्कत हो रही है तब भी गायनेकोलॉजिस्ट को जरूर दिखाएं.
क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से इनफर्टिलिटी हो सकती है?बर्थ कंट्रोल पिल्स की वजह से इनफर्टिलिटी नहीं होती है. लेकिन डॉक्टर की सलाह से इन दवाइयों को लें. इसको छोड़ने के बाद ओव्यूलेशन फिर से शुरू हो जाता है. आगे प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत नहीं आती है
क्या ये गोलियां सेक्स करने की इच्छा को खत्म कर देती हैं?इस विषय में डाटा पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है. ऐसा माना जाता है कि अगर लंबे समय तक इन दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो सेक्स करने की इच्छा कम हो सकती है. हालांकि शॉर्ट-टर्म में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है. लेकिन इस विषय में डिटेल स्टडी की जरूरत है.
कोई भी बर्थ कंट्रोल पिल लेने से पहले ज़रूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें. अपने मन से कोई भी दवा लेना शुरू न करें. ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है.












