The Lallantop

नारियल को देखकर किस भूत की याद आई कि ऐसा नाम पड़ गया?

2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है.

Advertisement
post-main-image
क्रेम्प्स से लेकर वजायनल इंफेक्शन को कम करता है नारियल

आज World Coconut Day है.  और आज हम आपको बताएंगे नारियल से जुड़ी दो कहानियां और नारियल पानी के फायदे. कहानी से शुरू करते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहली कहानी है नारियल के अंग्रेज़ी नाम यानी कोकोनट से जुड़ी. जब आप नारियल को छीलते हैं तो आपको मिलता है एक सख्त खोल. ये खोल किसी इंसान के चेहरे जैसा भी दिखता है, क्योंकि उसमें होते हैं तीन गड्ढे, जो आंख और नाक जैसे दिखते हैं. ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले स्पेन और पुर्तगाल के लोगों ने इसे नोटिस किया. जिसे देखकर उन्हें अपनी लोककथाओं के भूत की याद आ गई. उन कथाओं में उस कैरेक्टर का नाम कोको हुआ करता था. वहीं से नाम पड़ा 'कोकोनट'. 

दूसरी कहानी है नारियल पानी के फायदे से जुड़ी. ऐसा माना जाता है कि वर्ल्ड वॉर II के दौरान सैनिक घायल हो रहे थे, थक रहे थे, उन्हें कई कारणों से डिहाइड्रेशन हो रहा था. उस समय रेगुलर सलाइन सॉल्यूशन की कमी हो गई थी. सलाइन सॉल्यूशन माने वो पानी जो अस्पतालों में मरीजों को चढ़ाया जाता है जब उनको दस्त या तेज़ गर्मी की वजह से डिहाईड्रेशन हो जाता है तब. अब इमरजेंसी थी, सैनिकों के लिए कुछ तो करना था, तो मेडिकल स्टाफ ने जुगाड़ भिड़ाया और सैनिकों को नारियल पानी का इंजेक्शन लगाने लगे. आपको ऐसा नहीं करना है.

Advertisement
नारियल पानी के फायदे :

- हाइपर एसिडिटी और गैस की समस्या में आराम मिलता है. अगर आपको खट्टी डकारें आ रही हैं तो तुरंत नारियल पानी पी लीजिये. आराम मिलेगा. अगर आप खाने के बाद नारियल पानी पीते हैं तो ये एसिटिडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
- नारियल पानी आपके शरीर में ज़रूरी विटामिन्स की कमी को पूरा करते हैं.  
- ये प्रोटीन से भरपूर होता है और काफी लाईट होता है. इसमें 94% पानी और 6% फैट होता है. इसलिए इसे पचाना भी आसान होता है.
- अगर आप वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो नारियल पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं
- NCBI यानी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में छपी एक रिसर्च में गया है कि नारियल पानी आपके खून में शुगर के लेवल को कम करता है. 
- 2013 में हुई एक रिसर्च में पता चला कि नारियल पानी शरीर में बनने वाले छोटे-छोटे कंकड़ों को किडनी और पेशाब के रास्ते में जमने नहीं देता. मतलब इससे पथरी का खतरा कम हो जाता है.

नारियल के तेल के फायदे:

नारियल तेल के फायदे तो सबकी मम्मियों ने रटवाए होंगे. नारियल तेल दो तरह के आते हैं. एक हीट प्रोसेस्ड और एक कोल्ड प्रेस्ड जिसे वर्जिन कोकोनट ऑयल भी कहते हैं. हीट प्रोसेस में सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है. वहीं कोल्ड प्रेस्ड टेक्नीक से ताज़ा नारियल से तेल निकाला जाता है. ताज़े नारियल की वजह से ही कोल्ड प्रेस से निकले तेल को वर्जिन कोकोनट ऑइल भी कहते हैं. वर्जिन कोकोनट ऑइल में नॉर्मल नारियल तेल की तुलना में ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं.

- नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के काम आता है. चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से में अगर आपको रूखापन लग रहा है तो थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे उस हिस्से पर लगा लें.
- नारियल तेल के रेगुलर इस्तेमाल से हाथ-पैर की टैनिंग भी कम होती है.
- आपके दांतों की हेल्थ के लिए ऑइल पुलिंग काफी फायदेमंद है. ऑइल पुलिंग में आप मुंह में तेल भरकर 2-3 मिनट तक कुल्ला करते हैं. नारियल के तेल से ऑइल पुलिंग करने से ये आपके दांतों को कैविटी से बचाता है. 

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद आप सीजनल फूड खाना शुरू कर देंगे

Advertisement